Advertisment

Health Tips: छोटे अंजीर के बड़े फायदे: लिवर-किडनी डिटॉक्स और हड्डियाँ मजबूत

अंजीर को मिठास के साथ सेहत का खजाना बताता है। यह विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और शरीर को भरपूर ऊर्जा देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाता है। यह लिवर और किडनी को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करता है,

author-image
YBN News
Anjir

Anjir Photograph: (ians)

नई दिल्ली। अंजीर छोटा जरूर होता है, लेकिन इसके फायदे बेहद बड़े हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और फाइबर शरीर को कई तरह से मजबूत बनाते हैं। अंजीर रोजाना खाने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे लिवर और किडनी बेहतर तरीके से काम करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और सूजन कम करते हैं। सूखे अंजीर में कैल्शियम की मात्रा अधिक होने से यह हड्डियों को मजबूत बनाने में बेहद उपयोगी माना जाता है। सुबह खाली पेट 2–3 भीगे अंजीर खाना पाचन शक्ति बढ़ाता है, खून साफ करता है और त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो लाता है।

सेवन से कई लाभ

मालूम हो कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगीमें सेहत का ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर अनाज, सब्जियों और फलों का सेवन कर स्वस्थ रहा जा सकता है। ऐसा ही छोटा फल है अंजीर, जिसके सेवन से कई लाभ मिलते हैं। 

सेहत का खजाना

मध्य प्रदेश का आयुष विभाग अंजीर को मिठास के साथ सेहत का खजाना बताता है। यह विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और शरीर को भरपूर ऊर्जा देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाता है। अंजीर खाने से सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह लिवर और किडनी को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करता है, यानी इन अंगों की सफाई करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते हैं , जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या दूर रहती है।

पाचन तंत्र मजबूतकरने का काम

यही नहीं, पाचन तंत्र को भी मजबूत करने का काम अंजीर करता है। कब्ज की पुरानी शिकायत हो तो भिगोए हुए अंजीर रोज सुबह खाने से आराम मिलता है। जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी वजन नहीं घटा पा रहे तो अंजीर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर बहुत है और कैलोरी कम। दिल के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और आयरन की भरपूर मात्रा खून की कमी दूर करती है। त्वचा चमकदार और बाल मजबूत बनते हैं। अंजीर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

Advertisment

अंजीर खाने का सबसे अच्छा तरीका

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अंजीर खाने का सबसे अच्छा तरीका है क्या है। इसके लिए रात में कुछ अंजीर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खा लें, वह पानी भी पी लें। सर्दियों में ताजा अंजीर खाना और भी बेहतर होता है। रोजाना अंजीर के सेवन से पूरी सेहत दुरुस्त रहती है। हालांकि, कुछ लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। जिन्हें अंजीर से एलर्जी है, उन्हें मुंह में खुजली या चकत्ते हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में अंजीर का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही अंजीर का सेवन करना चाहिए।

  (इनपुट-आईएएनएस)

Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"

Advertisment
Advertisment