Advertisment

Irritable Mail Syndrom: क्या है पुरुषों में होने वाली ये बीमारी, जानिए, क्या हैं इसके लक्षण!

‘Irritable Mail Syndrom’ वैज्ञानिक रूप से मान्यता प्राप्त स्थिति है, जो आमतौर पर पुरुषों में मूड स्विंग के रूप में देखने को मिलती है। यह स्थिति हार्मोनल रूप में असंतुलन और विशेष रूप से टेस्टोस्टेरोन के उतार चढ़ाव के कारण होती है।

author-image
Vibhoo Mishra
irritable mail syndrom
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

जब कभी-भी मूड स्विंग का जिक्र होता है, तो हम इसे हमेशा महिलाओं से ही जोड़कर देखते हैं। हम इसे कभी पुरुषों से जोड़कर देखने की जहमत नहीं उठाते हैं, चूंकि कई लोगों की यह धारणा बन चुकी है कि मूड स्विंग की समस्या सिर्फ महिलाओं में ही देखने को मिल सकती है। लेकिन, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

'Irritable Mail Sindrom' के ये हैं कारण 

डॉक्‍टर इस बात को स्वीकार करते हैं कि जिस तरह से महिलाओं में मूड स्विंग की स्थिति पैदा होती है, ठीक उसी तरह से पुरुषों में भी मूड स्विंग की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। सीके बिरला अस्पताल के डॉ. ऋषि राज वोहरा बताते हैं कि ‘इरिटेबल मेल सिंड्रोम’ वैज्ञानिक रूप से मान्यता प्राप्त स्थिति है, जो आमतौर पर पुरुषों में देखने को मिलती है। यह स्थिति हार्मोनल रूप में असंतुलन और विशेष रूप से टेस्टोस्टेरोन के उतार चढ़ाव के कारण होती है। ऐसी स्थिति में पुरुषों में मूड स्विंग की समस्या देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें:
महिलाओं में ostioarthritis से दिव्यांगता के मामले बढ़े, जानिए कारण...

Advertisment

ये होते हैं लक्षण 

डॉ. बताते हैं कि ऐसी स्थिति में पुरुषों में थकान, कमजोरी, अनिद्रा की समस्या, सेक्स की इच्छा का न होना, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाना, चिड़चिड़ापन हो जाना, मांसपेशियों की कमी, काम में मन न लगना, निर्णय लेने में कठिनाई जैसी स्थिति पैदा होती है। डॉ. वोहरा के मुताब‍िक, ‘इरिटेबल मेल्‍स सिंड्रोम’ किसी भी उम्र के व्यक्ति को सकता है। यह चक्रिय नहीं होता है। आसान भाषा में कहे तो इसकी अपनी कोई समय अवधि नहीं होती है। यह किसी भी उम्र में और कितने भी समय के लिए हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 
Health Tips: स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से आखिर क्यों बढ़ रहा बच्चों का वजन?

इस तरह पा सकते हैं छुटकारा

Advertisment

किसी भी पुरुष में इस तरह की स्थिति उसके आहार, खाना पान, उसकी जीवनशैली पर निर्भर करता है। डॉ. बताते हैं कि अगर आप अपनी जीवन शैली ठीक रखें, तो आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपना खानपान ठीक रखना चाहिए। इसके साथ ही मानसिक संतुलन बनाकर रखना चाहिए। 

Advertisment
Advertisment