Advertisment

Jeera Water Benefits: जीरा पानी करेगा सेहत से जुड़ी समस्यायों को जड़ से खत्म

जीरे का इस्तेमाल तो आमतौर पर भारतीय खाने में जाता है।  यह एक लोकप्रिय मसाला भी है। यह खाने के स्वाद को बढ़ाकर दोगुना कर देता है। साथ ही यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसे उबालकर इसका पानी पीने से भी कई समस्याओं से राहत मिलती है।

author-image
Vibhoo Mishra
Benefit

वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

जीरा पानी एक पारंपरिक आयुर्वेदिक ड्रिंक है जिसे जीरे को पानी में उबालकर या रातभर भिगोंकर तैयार किया जाता है। यह ड्रिंक पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में वजन को घटाने में, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक माना जाता है। जीरे में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे सुबह खाली पेट पीने से पेट जुड़ी समस्याएं जैसे  एसिडिटी और गैस से राहत मिलती है। आज हम इस आर्टिकल में जीरा पानी के फायदो के बारे में जानेंगे। 

यह भी पढ़ें: Low BP: हार्ट, ब्रेन, किडनी और लंग्स का दुश्मन है लो ब्लड प्रेशर, बचने के लिए जरूर खाएं 4 चीजें

क्या हैं जीरे के सेवन के फायदे 

Advertisment

पाचन में सुधार करता है: जीरा पानी पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे खाना जल्दी पचता है और कब्ज, अपचन व गैस जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। 

वजन घटाने में सहायक होता है: जीरा पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ता है और शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करता है। 

इम्यूनिटी बूस्ट करता है: जीरे पानी में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और आयरन मौजूद होता हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता हैं। बिमारियों का खतरा कम हो जाता है। 

Advertisment

हाइड्रेशन और एनर्जी: जीरा पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और लिवर को साफ करता है। जिससे शरीर को हाइड्रेट रहता है और ऊर्जा के स्तर को बनाये रखता है। 

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: यह त्वचा की चमक को बढ़ाने में और बालों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। 

डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी: यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: World Obesity Day 2025 : ये 5 अच्छी आदतें बढ़ा सकती हैं मोटापे का खतरा, समय रहते बदल लें हैबिट्स

Advertisment
Advertisment