/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/09/psylliumhusk-2025-11-09-17-15-47.jpg)
Psylliumhusk Photograph: (ians)
नई दिल्ली। आयुर्वेद में इसबगोल को एक बेहद लाभदायक औषधि माना गया है। यह न केवल पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है बल्कि कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। इसबगोल की भूसी आंतों की सफाई कर पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार है। इसके अलावा, यह वजन घटाने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर करने में भी उपयोगी है। सोने से पहले गुनगुने दूध या पानी के साथ इसबगोल का सेवन करने से नींद और पाचन दोनों में सुधार होता है।
पौधे के बीजों की भूसी
जानकारी हो कि इसबगोल यह प्लांटैगो ओवाटा नामक पौधे के बीजों की भूसी होती है।आयुर्वेद में इसबगोल को एक बहुत लाभदायक माना जाता है। इसे लोग अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके फायदे सिर्फ पाचन तक सीमित नहीं हैं।
इसबगोल के फायदे
सबसे पहले बात करते हैं इसके फायदों की। इसबगोल में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। अगर किसी को कब्ज की समस्या रहती है तो इसबगोल का नियमित सेवन मल त्याग को आसान बनाता है और पेट अच्छे से साफ होता है। दही या पानी में मिलाकर खाने से दस्त या डायरिया में भी राहत मिलती है।
दिल के स्वास्थ्य
यह दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह उपयोगी है।
वजन घटाने
वजन घटाने वालों के लिए इसबगोल किसी वरदान से कम नहीं। इसे सुबह खाली पेट पानी या नींबू पानी के साथ लेने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। यह शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है, जिससे लिवर भी स्वस्थ रहता है। बवासीर और गैस की समस्या में भी इसबगोल फायदेमंद है। यह मल को मुलायम बनाता है, जिससे दर्द और सूजन में राहत मिलती है। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो दूध के साथ इसका सेवन करने से आराम मिलता है।
डॉक्टर की सलाह
त्वचा और बालों के लिए भी इसके फायदे हैं। यह शरीर को अंदर से साफ करता है, जिससे त्वचा पर चमक आती है और मुंहासे कम होते हैं। यह शरीर में नमी बनाए रखता है, जिससे रूसी और बाल झड़ने की समस्या में भी मदद मिलती है।गर्भवती महिलाएं या जिनको किसी दवा की एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए। हालांकि यह सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अगर इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो पेट फूलना, गैस या ऐंठन जैसी समस्या हो सकती है। पर्याप्त पानी न पीने पर यह आंतों में सूखकर उल्टा कब्ज भी बढ़ा सकता है। इसलिए हमेशा इसके साथ खूब सारा पानी पीना चाहिए।
(इनपुट-आईएएनएस)
Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us