Advertisment

Yoga Tips: तनाव को कहें अलविदा, बकासन से बढ़ाएं शरीर का संतुलन और मानसिक शक्ति

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग दवाइयों और जिम का सहारा लेते हैं, लेकिन योग एक ऐसा रास्ता है जो न केवल शरीर को मजबूत करता है, बल्कि मन को भी शांत और स्थिर बनाता है। योग के कई आसनों में 'बकासन' बेहद आसन है। 

author-image
YBN News
Bakasan Yoga
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, आईएएनएस। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि वह स्वस्थ रहे, मानसिक रूप से शांत रहे और खुद में आत्मविश्वास महसूस करे। इसके लिए ज्यादातर लोग दवाइयों और जिम का सहारा लेते हैं, लेकिन योग एक ऐसा रास्ता है जो न केवल शरीर को मजबूत करता है, बल्कि मन को भी शांत और स्थिर बनाता है। योग के कई आसनों में 'बकासन' बेहद आसन है। 

कई आसनों में 'बकासन' बेहद आसन

शुरुआत में अभ्यास करने में यह थोड़ा कठिन लग सकता है, लेकिन नियमित करने से बेहद आसान हो जाता है और शरीर को इसके कई फायदे भी पहुंचते हैं। बकासन न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी फायदा पहुंचाता है। यह तनाव कम करता है, मन को शांत करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। 

आयुष मंत्रालय के मुताबिक

Advertisment

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, बकासन करने से हाथों, कंधों और कोहनी की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। जब आप इस आसन में शरीर का पूरा वजन हाथों पर डालते हैं, तो धीरे-धीरे हाथों की पकड़ और ताकत बढ़ती है। इससे शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत होता है।

संतुलन बनाने की क्षमता बढ़ती

यह शरीर के संतुलन में सुधार लाता है। इस आसन को करते समय पूरा ध्यान शरीर के संतुलन पर होता है। जब आप पैरों को हवा में उठाकर शरीर को केवल हाथों पर टिकाए रखते हैं, तो इससे संतुलन बनाने की क्षमता बढ़ती है।

Advertisment

आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ती

इसके अलावा, बकासन करने से आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ती है। जब आप यह आसन करते हैं तो ध्यान एक ही जगह केंद्रित करना होता है। इससे मन भटकता नहीं और एकाग्रता बढ़ती है। इसका असर आपके रोजमर्रा के जीवन पर दिखाई देता है। आप अपने काम में ज्यादा ध्यान लगा पाते हैं और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

इस आसन का अभ्यास किया

Advertisment

जो लोग पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, उनके लिए बकासन बेहद लाभकारी है। इस आसन को करते समय पेट की मांसपेशियों पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया तेज होती है। यह गैस, अपच या कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अगर सुबह खाली पेट इस आसन का अभ्यास किया जाए, तो यह पेट की सफाई में भी मदद करता है।

लगातार बैठे रहने वाले कामकाजी लोगों को यह आसन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इससे रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है और उसमें लचीलापन आता है। यह आसन कमर को मजबूत बनाता है और पीठ दर्द जैसी समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है। साथ ही यह मानसिक तनाव और चिंता को घटाता है। बकासन करते समय गहरी सांसें ली जाती हैं, जिससे मन शांत होता है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।

कैसे करें यह आसान 

बकासन करने के लिए सबसे पहले पैरों के पंजों के बल उकड़ू बैठ जाएं, यानी एड़ियां जमीन से ऊपर रहें। अब दोनों हथेलियों को पैरों के आगे जमीन पर रखें। उंगलियां फैली होनी चाहिए ताकि पकड़ मजबूत बने। अब धीरे-धीरे अपने शरीर का भार हाथों पर डालें और पैरों को जमीन से ऊपर उठाने की कोशिश करें। घुटनों को कोहनियों के पास टिकाएं और एड़ियों को नितंबों के पास रखें। इस स्थिति में शरीर को जितना हो सके स्थिर रखें और गहरी सांस लेते रहें। फिर धीरे से वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

Advertisment
Advertisment