Advertisment

साइंस ने खोजा टाइमिंग का फॉर्मूला: च्युइंग गम कितनी देर तक चबानी चाहिए?

च्युइंग गम चबाना कइयों के लिए टाइम पास होता है। कुछ लोग इसे माउथ फ्रेशनर के तौर पर यूज करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि च्युइंग गम कितनी देर तक चबाना सही होता है?ये जबड़ों पर जोर डाल सकता है, खासकर अगर टीएमजे यानी 'जॉ ज्वाइंट' समस्या हो तो।

author-image
YBN News
chewinggum

chewinggum Photograph: (IANS)

नई दिल्ली। आज के समय में च्युइंग गम चबाना कइयों के लिए टाइम पास होता है।  वहीं कुछ लोग इसे माउथ फ्रेशनर के तौर पर यूज करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि च्युइंग गम कितनी देर तक चबाना सही होता है?ये जबड़ों पर जोर डाल सकता है, खासकर अगर टीएमजे यानी 'जॉ ज्वाइंट' समस्या हो तो।

टाइमिंग का ख्याल

 जानकारी हो कि शोधार्थियों ने इसे लेकर कई जानकारी दी है। नीदरलैंड्स की 'यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रॉनिंगन' के कुछ शोधार्थियों ने कुछ साल पहले एक रोचक रिसर्च की। टीम ने पाया कि च्युइंग गम सिर्फ मुंह का स्वाद बदलने या बोरियत भगाने की चीज नहीं, बल्कि मुंह की सफाई में भी मददगार हो सकती है, बशर्ते टाइमिंग का ख्यालरखा जाए यानी इसे सही समय तक चबाया जाए।

बैक्टीरिया पकड़ने की ताकत

चलिए जानते हैं कि आखिर जब आप च्युइंग गम चबाते हैं तो होता क्या है? इस अध्ययन में 5 अलग-अलग ब्रांड्स की गम्स को 10 मिनट और 30 मिनट तक चबाकर जांचा गया। पता चला कि 10 मिनट तक चबाने से मुंह से करीब 100 मिलियन बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं! लेकिन चौंकाने वाली बात ये थी कि 30 मिनट के बाद चबाने पर इसका असर कम होने लगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक स्लाइवा या लार का प्रवाह बढ़ता है जो गम में मिलकर बैक्टीरिया और डेड सेल्स को सोख लेता है। शुरुआत में जब गम सबसे ज्यादा एक्टिव होता है तो स्पंज की तरह बैक्टीरिया खींचता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है गम की बैक्टीरिया पकड़ने की ताकत घटने लगती है। इसलिए 10 मिनट तक चबाना मुंह के लिए अच्छा होता है।

शुगर फ्री च्युइंग गम

एक और स्टडी है 'अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन' की। जो कहती है कि शुगर फ्री च्युइंग गम को 20 मिनट तक चबाना चाहिए और ये दांतों को साफ रखने में मदद करता है। लेकिन अकसर देखा जाता है कि स्वाद या 'बस यूं ही' चबाने वाले समय का ध्यान ही नहीं रखते और देर तक गम चबाते हैं। ये जबड़ों पर जोर डाल सकता है, खासकर अगर टीएमजे यानी 'जॉ ज्वाइंट' समस्या हो तो।

Advertisment

च्युइंग गम को चबाने का सही समय

दोनों स्टडी का लबोलुआब ये है कि किसी भी च्युइंग गम को चबाने का सही समय 10 से 20 मिनट के बीच का होता है। इससे माउथ हाइजीन, लार प्रवाह और सांस की ताजगी बनी रहती है। और अगर समय की इस पाबंदी को दरकिनार किया तो तय है कि ये बेअसर होगा और कुछ मामलों में तो जबड़ों को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

Advertisment
Advertisment