/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/30/PqgpWWUui5OJxcEJxaTa.png)
शरीर में पोषण की कमी तनाव, अनिंद्रा और एनीमिया के जोखिम को बढ़ा देती है। इसका असर त्वचा और बालों पर भी दिखने लगता है। ऐसे में बॉडी की फंक्शनिंग को उचित बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और उन्हीं में से एक है विटामिन बी12 है। इस वॉटर सॉल्यूबल विटामिन से मांसपेशियां का स्वास्थ्य उचित बना रहता है और रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ने लगती है। शरीर को कई फायदे प्रदान करने वाला ये विटामिन पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है। जानते हैं विटामिन बी 2 क्यों है ज़रूरी और किन फूड्स की मदद से इसकी कमी को शरीर में पूरा किया जा सकता है।
शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण B12
विटामिन B12, जिसे कोबालमिन भी कहा जाता है, शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य, लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, और डीएनए संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, इसकी कमी या अधिकता दोनों ही शरीर को प्रभावित कर सकती हैं।
विटामिन बी12 मॉलिक्यूल
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार विटामिन बी12 पेट में इंट्रिन्सिक फैक्टर नामक प्रोटीन की मदद से अवशोषित होता है। ये पदार्थ विटामिन बी12 मॉलिक्यूल से बाइंड हो जाता है और ब्लड व कोशिकाओं को अवशोषित करने में मदद करता है। अधिक सेवन करने से ये लीवर में जमा हो जाता है। शरीर में विटामिन बी12 का उत्पादन नहीं होता है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की मदद से इसे आहार में शामिल किया जा सकता है।
विटामिन बी 12 शरीर के लिए क्यों है ज़रूरी
अनियमित खानपान के चलते शरीर में विटामिन बी12 कॉम्प्लेक्स की कमी बढ़ने लगती है। इससे शरीर में लाल रक्त कोशिका का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे एनीमिया का जोखिम बढ़ जाता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित हो जाता है, जो शरीर की फंक्शनिंग को प्रभावित करता है। जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन के अनुसार इसका रेफरेंस डेली इनटेक 2.4 माइक्रोग्राम होना चाहिए। इससे नर्वस सिस्टम उचित बना रहता है।
विटामिन बी 12 की कमी को दूर करेंगे ये खाद्य पदार्थ
/young-bharat-news/media/post_attachments/assets/images/2020/10/30/spinach_1604042506-536202.jpeg?q=80&w=480&dpr=2.6)
- पालक का करें सेवन
शरीर को न्यूट्रिएंटस की उचित मात्रा प्रदान करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियांं का सेवन फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी, सी और फाइबर की मात्रा शरीर को पोषण प्रदान करती है। साथ ही पाचनतंत्र को मज़बूत बनाती हैं। इसके अलावा पालक के सेवन से शरीर में ल्यूटिन, नाइट्रेट और ज़ेक्सैंथिन जैसे प्लांट बेस्ड कंपाउड पाए जाते हैं।
2. नारियल है फायदेमंद
आहार में नारियल को शामिल करने से शरीर को विटामिन बी की प्राप्ति होती है। इसके सेवन से शरीर को कैल्शियम, सिलेनियम, सोडियम, मैग्नीशियम और फासफोरस मिलता है। नारियल के सेवन से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो कई रोगों के जोखिम को कम कर देता है। इस प्लांट बेस्ड विकल्प से शरीर को आयरन व फोलेट मिलता है, जिससे पाचनतंत्र उचित बना रहता है।
3. दही का करें सेवन
गुड बैक्टीरिया से भरपूर दही का सेवन करने से शरीर को एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों की प्राप्ति होती हैं। इससे पाचनतंत्र उचित बना रहता है और बॉडी फंक्शनिंग सुचारू रहती है। यूएसडीए के अनुसार 170 ग्राम लो फैट दही से शरीर को 16 फीसद विटामिन बी12 की प्राप्ति होती है। इससे गर्मी के मौसम में मुंह के बनने वाले छालों की समस्या भी हल हो जाती है।
4. फोर्टिफाइड फूड
बादाम का दूध, सोया दूध और अनाज जैसे फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ शाकाहारियों के लिए विटामिन बी12 के मुख्य स्रोत हैं। फोर्टिफाइड अनाज में साबुत गेहू, जई और चोकर शामिल होता हैं। इससे शरीर को विटामिन बी12 प्राप्त होता है। साथ ही आयरन, फोलेट और विटामिन ए भी मिलता है।
5. अंजीर है फायदेमंद
आहार में अंजीर को शामिल करने से शरीर को विटामिन बी12 की प्राप्ति होती है। इससे शरीर को फाइबर, कैल्शियम और पोटेशियम की प्राप्ति होती है। अंजीर से नर्वस सिस्टम उचित बना रहता है और शरीर को उचित मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं।
6. फर्मेंटिड मिलेट
ब्रेकफास्ट में फर्मेंटिड मिलेट को शामिल करने से गुड गट बैक्टीरिया की प्राप्ति होती है, जिससे शरीर में विटामिन बी 12 का अवशोषण बढ़ जाता है। आहार में नियमित रूप से इसे शामिल करने से डाइजेशन बूस्ट होता है। इसके लिए आहार में फॉक्सटेल, कोडो और छोटे बाजरे को शामिल किया जा सकता है।
7. दूध से होगी विटामिन बी 12 की प्राप्ति
नियमित रूप से आहार में दूध को शामिल करने से शरीर को विटामिन बी 12 की प्राप्ति होती है। इसके लिए आहार में लो फैट गाय के दूध को शामिल किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर को कैल्शियम, विटामिन, और प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा मिलता है।