Advertisment

Health Mantra: धूप से दूरी पड़ सकती है भारी, Vitamin D की कमी खोल सकती है बीमारियों का दरवाज़ा!

विटामिन D की कमी शरीर में कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है, जैसे हड्डियों की कमजोरी, तनाव, डिमेंशिया और हृदय रोग। जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के असरदार तरीके।

author-image
Vibhoo Mishra
Vitamin D
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

क्या आप जानते हैं? थोड़ी-सी लापरवाही, जैसे धूप से दूरी या खराब खानपान, आपके शरीर में Vitamin D की कमी का बड़ा कारण बन सकती है। पहले यह परेशानी केवल महिलाओं तक सीमित थी, लेकिन अब पुरुषों और बच्चे भी इससे अछूते नहीं हैं। और अगर वक्त रहते इसे नहीं रोका गया, तो यह कई गंभीर रोगों की वजह बन सकती है।

क्यों हो रही है Vitamin D की कमी?

आजकल की डिजिटल लाइफस्टाइल में हमारा अधिकतर वक्त घर या ऑफिस के अंदर बीतता है। सूरज की रोशनी से बना Vitamin D अब हमें नसीब नहीं हो पा रहा। कुछ लोग धूप में जाते भी हैं, फिर भी कमी बनी रहती है – इसकी वजह हो सकती है कमजोर लिवर या किडनी, जो इस विटामिन को एक्टिव करने में मदद करते हैं।

Advertisment

इन बीमारियों का बन सकती है कारण:

हड्डियों का कमजोर होना

Vitamin D कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। इसकी कमी से हड्डियां भुरभुरी और कमजोर हो जाती हैं, जिससे फ्रैक्चर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

Advertisment

मानसिक थकावट और डिप्रेशन

लगातार थकान, चिड़चिड़ापन या लो फीलिंग... हो सकता है इसके पीछे Vitamin D की कमी हो। कई रिसर्च इसका संबंध मूड डिसऑर्डर से जोड़ती हैं।

भूलने की समस्या और डिमेंशिया

Advertisment

खासकर बुजुर्गों में याददाश्त कमजोर पड़ना या सोचने-समझने की शक्ति घटने का एक कारण यह विटामिन भी हो सकता है।

दिल की बीमारियां

लगातार बनी रहने वाली Vitamin D की कमी से हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।

कैसे रखें Vitamin D का ध्यान?

  • रोज़ सुबह की धूप में 20–30 मिनट बिताएं।
  • संतुलित आहार लें जिसमें अंडा, मछली, दूध और फोर्टिफाइड फूड शामिल हों।
  • डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लें।

Health is Wealth – और Vitamin D इसका एक जरूरी हिस्सा है!

HEALTH Health Advice Health Awareness Health News
Advertisment
Advertisment