Advertisment

Abu Katal का जाना Hafiz Saeed के लिए बड़ा झटका, टूट चुका है भारत का सबसे बड़ा दुश्मन

अपने भतीजे की मौत के बाद भारत का सबसे बड़ा दुश्मन हाफिज सईद बुरी तरह टूट चुका है। हाफिज सईद का भतीजा अबू कताल ही अब उसके सारे मंसूबों को अंजाम दे रहा था।

author-image
Dhiraj Dhillon
Mahajan- Vaid
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

पाकिस्तान से भारत के लिए अच्छी खबर है। खबर यह है कि अपने भतीजे की मौत के बाद भारत का सबसे बड़ा दुश्मन हाफिज सईद बुरी तरह टूट चुका है। खबरों के मुताबिक हमले में घायल हाफिज सईद का भतीजा अबू कताल ही अब उसके सारे मंसूबों को अंजाम दे रहा था। उसकी मौत के बाद हाफिज सईद जिंदा भी रहेगा तो उसकी हालत मरने से बदतर ही मानिए। जम्मू- कश्मीर के पूर्व डीजीपी शीषपाल वैद ने कहा है कि अबू कताल की मौत भारत के लिए अच्छी खबर है। उसे किसने मारा, इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन जिसने भी यह काम किया है पूर्व डीजीपी ने उसे शाबाशी देते हुए कहा है कि बह‌ुत बढियां लड़कों।

Pakistan में खुला कैसे घूम रहा था India's Most wanted Hafiz Saeed, पूर्व सैन्य अधिकारी का बड़ा सवाल

पूर्व DGP बोले पाकिस्तान की भी इसी में भलाई

Advertisment

अबू कताल की हत्या पर पूर्व डीजीपी जम्मू- कश्मीर ने कहा है कि पाकिस्तान में तमाम आतंकी संगठन सक्रिय हैं। हो सकता है कि अबू कताल लश्कर विरोधी आतंकवादी संगठन का निशाना बना हो, लेकिन भारत विरोध तत्वों का सफाया हो रहा है, यह सबसे अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि पा‌किस्तान भले कह कुछ ना पा रहा हो, लेकिन इतना तय है कि पाकिस्तान को भी इससे बड़ी राहत मिलेगी। जिसने भी यह काम किया है, भारत उसका आभारी है, भारत विरोधियों का सफाया हो रहा है।

Pakistan: बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर BLA का हमला, पांच जवानों को मौत के घाट उतारा

Advertisment

सारे ऑपरेशन अबू कताल ही चला रहा था

जम्मू- कश्मीर के पूर्व डीजीपी शीषपाल वैद का यह भी कहना है कि खबरें तो हाफिज सईद को भी गोली लगने की हैं, लेकिन इतना तय है कि गोली लगने से भले हाफिज सईद की जान न गई हो, पर अब उसका हाल बुरा होने वाला है। दरअसल अबू कताल केवल उसका भतीजा ही नहीं था, ब‌ल्कि उसके सारे ऑपरेशन अबू कताल ही चला रहा था। इसलिए अबू कताल की मौत हाफिज सईद के लिए बड़ा झटका है। बता दें कि हाफिज सईद मुंबई आतंकी हमलों का मास्टर माइंड है और संयुक्त राष्ट्र से घोषित आतंकी होने के बाद पाकिस्तान में ऐश करता रहा है।

Abu Katal Killed in Pakistan, राजौरी और रियासी हमलों के लिए जिम्मेदार था लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी

Advertisment

रक्षा विशेषज्ञ हेमंत महाजन ने कह दी बड़ी बात

रक्षा विशेषज्ञ हेमंत महाजन ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी और हाफिज सईद के भतीजे अबू कताल के पाकिस्तान में मारे जाने की खबर पर कहा है कि "लश्कर-ए-तैयबा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद चलाने वाले सबसे महत्वपूर्ण आतंकवादी संगठनों में से एक है। अगर उसका प्रमुख व्यक्ति मारा जाता है, तो यह उनके लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि उनके गुर्गे भी मारे जा रहे हैं, मध्यम स्तर के लोग भी मारे जा रहे हैं और अब प्रमुख (हाफिज सईद) भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। साफ संदेश है, भारत के दुश्मन जहां भी रहेंगे, मारे जाएंगे। 

Advertisment
Advertisment