Advertisment

दुनिया का पहला AI मंत्री इस देश ने किया नियुक्त, कैसे करेगा काम, क्या होगी जिम्मेदारी?

अल्बानिया ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से बने वर्चुअल बॉट ‘डिएला’ को सार्वजनिक खरीद मंत्री नियुक्त किया है। यह दुनिया का पहला मामला है जब किसी देश ने किसी AI बॉट को कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया है।

author-image
Ranjana Sharma
BeFunky-collage (36)
नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क: एआईअब केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब इसका प्रवेश राजनीति में भी हो चुका है। दक्षिण-पूर्वी यूरोप का देश अल्बानिया दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए एक एआई से प्रेरित मंत्री की नियुक्ति की है। प्रधानमंत्री एडी रामा ने गुरुवार को यह ऐतिहासिक घोषणा की। पीएम ने बताया कि इस नए मंत्री का नाम "डिएला" रखा गया है जिसका अल्बानियाई भाषा में अर्थ होता है सूर्य। डिएला शारीरिक रूप से मौजूद नहीं होगी। यह एक पूर्णतः एआई जनित वर्चुअल मंत्री है जिसे खासतौर पर सार्वजनिक खरीद और निविदा प्रक्रिया की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है।

एआई  मंत्री ‘डिएला’ क्या करेगा ?

पीएम रामा ने कहा कि डिएला सरकारी निविदाओं की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि डिएला ऐसा मंत्री होगा जो न तो किसी दबाव में आएगा न रिश्वत लेगा और न ही पक्षपात करेगा। हमारा उद्देश्य है कि 2030 तक अल्बानिया को भ्रष्टाचार-मुक्त राष्ट्र बनाया जाए। डिएला को इस साल की शुरुआत में ई-अल्बानिया प्लेटफॉर्म पर एक एआई असिस्टेंट के रूप में पेश किया गया था। वहां वह नागरिकों को सरकारी दस्तावेजों की प्राप्ति में सहायता करता था और अब वह एक कैबिनेट पद पर आसीन हो गया है। वह पारंपरिक अल्बानियाई पोशाक में दिखता है, आवाज के जरिए सवालों का जवाब देता है और इलेक्ट्रॉनिक स्टाम्प के साथ दस्तावेज़ जारी करता है। इससे नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक पहुंचने में आसानी हुई है और नौकरशाही की देरी में भी कमी आई है।

अल्बानिया को 2030 तक भ्रष्टाचार मुक्त करने की है कोशिश 

अल्बानिया में लंबे समय से निविदाओं के आवंटन में भारी भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। इस बाल्कन देश के बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि यह दुनिया भर में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी से कमाई गई ब्लैक मनी को व्हाइट करने की कोशिश करने वाले गिरोहों का बड़ा केंद्र है, और जहां भ्रष्टाचार सत्ता के गलियारों तक पहुँच गया है। अल्बानिया की इस छवि ने उसके यूरोपीय संघ में एंट्री को मुश्किल कर दिया है।यही कारण है कि अल्बानियाई प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एआई बॉट का सहारा लेने का फैसला किया है। वह चाहते हैं कि 2030 तक उनका देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाए। 
corruption 
AI corruption
Advertisment
Advertisment