Advertisment

ट्रंप की नजरें बलूचिस्तान के तेल भंडार पर, भड़के बलूच नेता, कहा- 'Balochistan is not for sale'

बलूच कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी दी कि बलूचिस्तान के संसाधनों पर पाकिस्तान का दावा झूठा है। यह बलूचिस्तान में है और बलूचिस्तान ‌बिकाऊ नहीं है। जानिए पूरी खबर।

author-image
Dhiraj Dhillon
Balochistan
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

क्वेटा, आईएएनएस। अमेरिका की निगाह बलूचिस्तान के तेल भंडार पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में विशाल तेल भंडार बनाने में मदद करने की घोषणा पर भड़के बलूच नेता ने कहा- बलूचिस्तान बिकाऊ नहीं है। बलूचिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने ट्रंप को पत्र लिखकर  कहा है कि इस्लामाबाद के सैन्य नेतृत्व ने अमेरिका को पाकिस्तान के संसाधनों के "वास्तविक भूगोल और स्वामित्व" को लेकर गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि यह तेल भंडार पंजाब में नहीं बल्कि बलूचिस्तान में स्थित है और बलूचिस्तान ‌बिकाऊ नहीं है।

ट्रंप ने ट्रुथ पर की गई घोषणा पर आई प्रतिक्रिया 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर घोषणा की थी कि अमेरिका और पाकिस्तान ने देश के तेल भंडारों के विकास को लेकर एक समझौता किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, मीर यार बलूच ने कहा कि ट्रंप द्वारा क्षेत्र के तेल और खनिज भंडार की पहचान "सही" है, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ये भंडार "पंजाब में नहीं, जो असली पाकिस्तान है," बल्कि "बलूचिस्तान गणराज्य में स्थित हैं, जो एक ऐतिहासिक रूप से स्वतंत्र राष्ट्र है और इस समय पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है।" 

“मीर यार ने पाकिस्तान का स्वामित्व का दावा झूठा”

Advertisment

मीर यार बलूच ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा इन संसाधनों पर दावा करना "न केवल झूठा है, बल्कि यह एक जानबूझकर किया गया प्रयास है ताकि बलूचिस्तान की संपत्ति को राजनीतिक और आर्थिक लाभ के लिए हड़पा जा सके।" मीर यार बलूच ने आगाह किया कि पाकिस्तान की कट्टरपंथी सेना और कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई अगर बलूचिस्तान के बहुमूल्य खनिजों तक पहुंच पा जाती है, तो यह अमेरिका और वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होगा। 

पाकिस्तान की दुर्लभ खनिजों तक पहुंच खतरनाक होगी 

मीर यार अमेरिका को चेताते हुए कहा- बलूचिस्तान के ट्रिलियन डॉलर मूल्य के दुर्लभ खनिज संसाधनों तक पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को पहुंच देना एक रणनीतिक भूल होगी। इससे न केवल इनकी आतंकी क्षमताएं बढ़ेंगी, बल्कि ये नई भर्तियां कर 9/11 जैसे हमलों को अंजाम देने की स्थिति में भी आ सकते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि बलूचिस्तान के लूटे गए संसाधनों से प्राप्त लाभ न तो वहां की जनता को मिलेगा और न ही क्षेत्रीय शांति को, बल्कि ये फंड "भारत और इजरायल विरोधी जिहादी गुटों" को मजबूत करेंगे और पूरे दक्षिण एशिया समेत वैश्विक स्थिरता को भी खतरे में डालेंगे। 

Advertisment

मीर यार बोले- वैश्विक सुरक्षा का सवाल है

मीर यार बलूच ने दोहराया कि यह केवल बलूच जनता के अधिकार की बात नहीं है, बल्कि वैश्विक सुरक्षा का भी सवाल है। उन्होंने साफ तौर पर कहा- बलूचिस्तान बिकाऊ नहीं है। हम पाकिस्तान, चीन या किसी अन्य विदेशी ताकत को हमारे संसाधनों का दोहन करने की इजाजत नहीं देंगे जब तक बलूच की जनता की स्पष्ट सहमति नहीं ली जाती। हमारा संप्रभु अधिकार गैर-मोल है और हमारी स्वतंत्रता की लड़ाई गरिमा और संकल्प के साथ जारी है। Balochistan | balochistan news

Balochistan balochistan news
Advertisment
Advertisment