Advertisment

Business: भारत का ग्रोथ मॉडल बन सकता है विकास का Template, IBL सेमिनार में बोले Nageswaran

लोकतांत्रिक और संघीय शासन संरचना में रहते हुए भारत की विकास यात्रा अन्य देशों के लिए एक मॉडल है। यह बयान भारत के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (सीईए), डॉ. वी.अनंत नागेश्वरन ने दिया है।

author-image
Dhiraj Dhillon
डॉ. वी.अनंत नागेश्वरन

डॉ. वी.अनंत नागेश्वरन

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00
जोहानसबर्ग, आईएएनएस। 
Advertisment
लोकतांत्रिक और संघीय शासन संरचना में रहते हुए भारत की विकास यात्रा अन्य देशों के लिए एक मॉडल है। यह बयान भारत के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (सीईए), डॉ. वी.अनंत नागेश्वरन ने दिया है। दक्षिण अफ्रीकन और भारतीय बिजनेस लीडर्स (IBL) के सेमिनार में बोलते हुए नागेश्वरन ने कहा, "भारत सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, जो लोकतांत्रिक राजनीति और संघीय शासन संरचना के रहते हुए खुद को एक विकसित राष्ट्र में बदलने की कोशिश कर रहा है। इस कारण भारत का अनुभव दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों के लिए बहुत उपयोगी टेम्पलेट होंगे।" 
Advertisment

25 वर्षों में 13 ट्रिलियन डॉलर की होगी अर्थव्यवस्था

नागेश्वरन ने विकसित भारत विजन के बारे में भी चर्चा की और कहा कि भारत अगले 25 वर्षों में तीन ट्रिलियन डॉलर से 13 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। देश अपने इस लक्ष्य के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिरेगुलेशन और शिक्षा में निवेश के जरिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जब हमारे पास अर्थव्यवस्था के लिए लक्ष्य होते हैं, तो हमें याद रखना चाहिए कि ये परिणाम हमारे नियंत्रण से परे विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं। विकसित भारत को प्राप्त करने के लिए हम जो प्रयास कर सकते हैं, केवल वही हमारे नियंत्रण में है। 
Advertisment

हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं 

नागेश्वरन के मुताबिक, परिणाम वैश्विक कारकों के अधीन होंगे, लेकिन भारत सरकार ने पिछले दस वर्षों में जो करने की कोशिश कर रही है, उसे अगले दस वर्षों में भी करना जारी रखेगी। हम उन बिल्डिंग ब्लॉक्स को स्थापित कर रहे हैं जो हमें विकसित भारत तक ले जाएंगे। नागेश्वरन ने नए वैश्विक परिवेश में देशों के बीच साझेदारी के लिए बदले हुए दृष्टिकोण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 
Advertisment

खुले विचार होना जरूरी

नागेश्वरन ने बताया,"द्वितीय विश्व युद्ध के बाद किसी भी समय देशों को एक-दूसरे पर इतना निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ी, जितनी अब है। हमें खुले विचारों वाला बनने की जरूरत है। साथ ही हम साझेदारी बनाने में विकल्प नहीं चुन सकते बल्कि अवसरवादी बन सकते हैं, क्योंकि दुनिया अब मंथन के दौर में है।" 

भारत और जर्मनी, दोनों बेहतर प्रतिस्पर्धी

भारत के उच्चायुक्त प्रभात कुमार ने कहा कि भारत वर्तमान में चीन और अमेरिका के बाद दक्षिण अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, लेकिन दूसरे स्थान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा, "जर्मनी और भारत उस स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। चीन का आकार बहुत बड़ा है, लेकिन निकट भविष्य में हम शायद निर्यात और आयात दोनों में नंबर दो बन सकते हैं।"
Advertisment
Advertisment