Advertisment

Controversial Statement: ट्रंप का बाइडेन पर नया 'attack', भारत को भी लपेटा...जानें कहा क्या

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का निवर्तमान राष्ट्रपति बाइडेन के ऊपर हमला रुक नहीं रहा है। नए ताजे बयान में उन्होंने फिर बाइडेन प्रशासन पर भारत को आर्थिक मदद देने पर कटघरे में खड़ा किया है। फंड लेने के लिए उन्होंने भारत सरकार को भी लपेटा है।

author-image
Vibhoo Mishra
Trump-Baiden-Modi
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

वाशिंगटन, वाईबीएन नेटवर्क।  

Advertisment

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्ववर्ती बाइडेन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने भारत को उसके चुनाव में मदद के लिए 1.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर की धनराशि आवंटित की जबकि भारत को इसकी जरूरत नहीं है। ट्रंप ने कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (CPAC) में अपने भाषण के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने पहले भी कई बार दावा किया है कि ‘चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने’ के लिए भारत को 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की वित्तीय मदद दी गई और उन्होंने इसके लिए अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) पर निशाना साधा है। 

ट्रंप ने कहा क्या?

ट्रंप के इस दावे के बाद से भारत में विवाद पैदा हो गया है। अपने भाषण में ट्रंप ने भारत पर अमेरिका का फायदा उठाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘भारत को उसके चुनावों में मदद के लिए 1.8 करोड़ डॉलर दिए गए। आखिर क्यों?’ ट्रंप ने कहा, ‘‘हम भारत को चुनावों के लिए पैसे दे रहे हैं। उन्हें पैसे की जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वो हमारा बहुत फायदा उठाते हैं। वो दुनिया में सबसे अधिक कर लगाने वाले देशों में से एक हैं, वो 200 प्रतिशत (कर) लगाते हैं और फिर हम उन्हें उनके चुनाव में मदद करने के लिए बहुत सारा पैसा दे रहे हैं।’’ 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Taunting Trump : भारत के पास टैक्स का बहुत पैसा है, हम उनको 2.1 करोड़ डॉलर क्यों दें

ट्रंप ने की USAID की आलोचना

ट्रंप ने बांग्लादेश को 2.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर देने के लिए भी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी की आलोचना की। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘2.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल राजनीतिक परिदृश्य को मजबूत करने और उनकी मदद करने के लिए किया जाएगा ताकि वो बांग्लादेश में कट्टरपंथी वामपंथी कम्युनिस्ट के लिए वोट कर सकें।’’ 

Advertisment

 भारत ने भी दी प्रतिक्रिया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा था कि ट्रंप प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी चिंताजनक है और सरकार इसकी जांच कर रही है। जयशंकर ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कहा कि USAID को भारत में ‘‘सद्भावनापूर्वक, सद्भावनापूर्ण गतिविधियां करने की’’ अनुमति दी गई थी और अमेरिका से यह संकेत मिल रहा है कि ‘‘कुछ गतिविधियां दुर्भावनापूर्ण हैं।’’ उन्होंने कहा था, “इसलिए इस पर निश्चित रूप से गौर किया जाना चाहिए और यदि ऐसा कुछ है तो मेरा मानना ​​है कि देश को पता होना चाहिए कि दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों में कौन लोग शामिल हैं।” (भाषा)

यह भी पढ़ें: ट्रंप, मेलोनी और मोदी बोलते हैं तो...इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने वामपंथियों पर साधा निशाना

Advertisment
Advertisment