Advertisment

Donald Trump ने सुनाई 30000 अवैध प्रवासियों को 'नरक की सजा'

ट्रंप कहा है कि वह एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, जिसके तहत पेंटागन और होमलैंड सुरक्षा विभाग को ग्वांतानामो बे में 30,000 प्रवासियों को रखने की आवश्यकता होगी। इस कदम से अवैध अप्रवासियों को पकड़ने की हमारी क्षमता तुरंत दोगुनी हो जाएगी।

author-image
Kamal K Singh
JAIL
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

वाशिंगटन, वाईबीएन नेटवर्क

Advertisment

ट्रंप अवैध अप्रवासियों को लेकर लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं इसी के तहत अब वो एक ऐसे फैसले पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं जिससे अवैध अप्रवासियों की जिंदगी नरक बन जाएगी, ऐसा हम क्यों कह रहे हैं तो आपको बता दें कि ट्रंप जल्द ही पहचाने गए अवैध अप्रवासियों के लिए सेल्टर बनाने के आदेश पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं जहां पहचाने गए अवैध अप्रवासियों को रखा जाएगा। लेकिन जिस जगह पर ये सेल्टर बनाया जा रहा है उसे दुनिया का नरक कहा जाता है। ट्रंप द्वारा कहा गया कि ग्वांतानामो बे जेल को अवैध अप्रवासियों के आश्रय स्थल के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने कहा है कि वह एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, जिसके तहत पेंटागन और होमलैंड सुरक्षा विभाग को ग्वांतानामो बे में 30,000 प्रवासियों को रखने की आवश्यकता होगी। इस कदम से अवैध अप्रवासियों को पकड़ने की हमारी क्षमता तुरंत दोगुनी हो जाएगी।

Advertisment

America Guantanamo Bay detention camp is called hell on earth where Trump  Will send migrants. अमेरिका का वो जेल जिसे कहते हैं धरती का नर्क, अब यहां  आतंकियों के साथ रहेंगे प्रवासी |

यह जेल कहां है?

ट्रंप जिस जेल में अप्रवासियों को रखने की बात कर रहे हैं, यह वही जेल है जिसकी वजह से अमेरिका को कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। इसे दुनिया की सबसे खतरनाक जेल कहा जाता है। दुनिया के सभी कुख्यात अपराधियों और ड्रग माफियाओं को इसी जेल में रखा जाता है। 9/11 के हमलों के बाद संदिग्ध आतंकवादियों को यहीं रखा गया था। इसके सख्त नियमों की वजह से दुनिया भर के अपराधी इसे नरक कहते हैं।

Advertisment

इस जेल में शारीरिक यातनाओं के अलावा मानसिक यातनाएं भी दी जाती हैं। जैसे कैदियों को कई दिनों तक सोने नहीं दिया जाता। साथ ही उन्हें घने अंधेरे में रखा जाता है। जहां सूरज की रोशनी भी नहीं पहुंच पाती। इस जेल के कमरे बहुत छोटे हैं।

Donald Trump ने पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद रोकी, ऊर्जा और खाद्य समेत कई परियोजनाएं होंगी प्रभावित

Advertisment
Advertisment