President Draupadi Murmu रविवार रात पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंच गईं। मुर्मू 7 से 10 अप्रैल तक की पुर्तगाल और स्लोवाकिया की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर रहेंगी। यह दौरा पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के आमंत्रण पर हो रहा है। 27 साल बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली पुर्तगाल यात्रा है। इससे पहले 1998 में राष्ट्रपति के. आर. नारायणन ने पुर्तगाल की यात्रा की थी।
दो दिन स्लोवाकिया में रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेल्लेग्रिनी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुर्मूनौ और 10 अप्रैल को स्लोवाकिया का दौरा करेंगी। यह पिछले 29 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली स्लोवाकिया यात्रा होगी।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रपति की यह यात्रा भारत और दोनों यूरोपीय देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करेंगी। विदेश मंत्रालय के सचिव तन्मय लाल ने इसे ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक यात्रा बताया, जो भारत-पुर्तगाल के 50 वर्षों के राजनयिक संबंधों को और गहराई देगी। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में भारत और पुर्तगाल के बीच कई उच्चस्तरीय मुलाकातें हुई हैं, जो मजबूत और सक्रिय साझेदारी का संकेत हैं।
पुर्तगाल और स्लोवाकिया से आपसी सहयोग बढ़ेगा
विदेश मंत्रालय के सचिव तन्मय लाल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यह यात्रा भारत के दो अहम यूरोपीय साझेदारों, पुर्तगाल और स्लोवाकिया के साथ बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करेगी। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताया, क्योंकि भारत और पुर्तगाल अपने राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह दौरा दोनों देशों के बीच मित्रता और साझेदारी को और आगे बढ़ाएगा।
दोनों देशों से मैत्रीपूर्ण संबंध व्यापक होंगे
इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। वे पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुईस मोंटेनेग्रो और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जोस पेड्रो एगुइर ब्रैंको से भी मिलेंगी। बता दें कि भारत और पुर्तगाल के बीच 50 वर्षों से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। स्लोवाकिया में राष्ट्रपति मुर्मू द्विपक्षीय संबंधों को और व्यापक बनाने के लिए राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विक्षीय वार्ता करेंगी।
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें