Advertisment

Mahakumbh 2025: महाकुंभ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पवित्र संगम पर डुबकी लगाई

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। राष्ट्रपति त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगी

author-image
Dhiraj Dhillon
एडिट
Draupadi Murmu

Draupadi Murmu

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ पहुंच गई हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राष्ट्रपति के स्वागत में त्रिवेणी संगम पहुंचे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करीब आठ घंटे महाकुंभ में रहेंगी। राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई और उसके बाद संगम तट पर पूजा अर्चना की। राष्ट्रपति वट वृक्ष व बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर देश वासियों के बेहतर भविष्य की कामना करेंगी।
RASTRAPATI SNAN IN MAHAKUMBH

राष्ट्रपति ने गंगा मैया की पूजा की

पवित्र संगम पर डुबकी लगाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गंगा मैया की पूजा  और आरती की। राष्ट्रपति सुबह करीब साढ़े नौ बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरी थीं, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। यहां से राष्ट्रपति अरैल पहुंची और फिर बोट से संगम तट पर पहुंचकर पवित्र स्नान किया। राष्ट्रपति ने संगम तट पर पक्षियों को दाना खिलाया और पूजा अर्चना की। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूर्य को अर्घ्य दिया और गंगा मैया को नारियल अर्पित किया।

महाकुंभ का 29वां दिन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम पर आरती की। आज महाकुंभ का 29वां दिन है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते प्रयागराज के चारों और करीब 30 किमी तक जाम की स्थिति बनी हुई है। रविवार को संगम पर 1.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

गंगा आरती की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम पर आरती की। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों की मंगलकामना के लिए गंगा मैया को शीष नवाया। राष्ट्रपति महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता को देखते हुए अभिभूत नजर आईं। उन्होंने कहा है यह एक अदभुत और अद्वितीय आयोजन है। 
Advertisment
Draupadi Murmu
Draupadi Murmu
 
Advertisment
Advertisment