/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/07/hOgY0eJatNDhQFnwtzFB.jpg)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच चल रहा विवाद अब ठंडा पड़ता नजर आ रहा है। गुरुवार को मस्क ने सोशल मीडिया पर ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप का नाम जेफरी एपस्टीन की विवादित फाइलों में था, जिसके कारण इन फाइलों को कभी सार्वजनिक नहीं किया गया। हालांकि, विवाद बढ़ने के दो दिन बाद मस्क ने अपनी इस पोस्ट को अपने ट्विटर (अब एक्स) हैंडल से हटा दिया है।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
दोनों हस्तियों के बीच यह विवाद तब सार्वजनिक हुआ था जब मस्क ने ट्रंप द्वारा पेश किए गए ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ की आलोचना शुरू की थी। इसके कुछ ही दिन बाद मस्क को डोगेकोइन (Dogecoin) परियोजना के प्रमुख पद से हटाए जाने की खबरें आईं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मस्क का यह पद छोड़ना पहले से ही तय था और इसे विवाद से जोड़ना सही नहीं होगा। शुरुआत में दोनों के बीच मामूली बातचीत हुई, लेकिन मस्क ने एक बार फिर ट्रंप के बिल की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की। इस पर ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा कि वे मस्क से काफी निराश हैं। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तंज और जवाबी हमलों का दौर शुरू हो गया।
ट्रंप और एलन मस्क
Advertisment
इसी बीच मस्क ने ट्रंप पर एक निजी हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान जनता से वादा किया था कि वे जेफरी एपस्टीन की फाइलों को सार्वजनिक करेंगे, लेकिन सत्ता में आने के बाद ऐसा नहीं किया। मस्क ने कहा कि इसका कारण यही है कि ट्रंप का नाम इन फाइलों में था, इसलिए उन्होंने इसे छुपाया। यह विवाद दोनों के समर्थकों और अमेरिका की राजनीतिक सियासत में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल मस्क ने अपनी विवादास्पद पोस्ट को हटा लिया है, लेकिन दोनों के बीच की तनातनी जारी है। donald trump not present in content
Advertisment