नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Donald Trump News: अमेरिका और भारत के बीच एक बड़ा व्यापार समझौता होने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका भारत के साथ एक "सीमित लेकिन महत्वपूर्ण" व्यापार समझौते के बेहद करीब है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष होता है, तो अमेरिका किसी भी देश के साथ व्यापार समझौते की दिशा में आगे नहीं बढ़ेगा। ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "पाकिस्तान के प्रतिनिधि अगले हफ्ते अमेरिका आ रहे हैं। हम भारत के साथ एक समझौते के बहुत करीब हैं, लेकिन अगर दोनों देश युद्ध करते हैं, तो मेरी कोई दिलचस्पी नहीं होगी किसी भी समझौते में।"
भारत- पाक तनाव के बीच आई ट्रंप की टिप्पणी
यह बयान उस समय आया है जब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत द्वारा की गई ‘ऑपरेशन सिंदूरू’ सैन्य कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। इस हमले में 28 लोगों की जान गई थी, जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट्स का इस्तेमाल करते हुए कई सैन्य झड़पें हुईं।
अमेरिकी टैरिफ से बचना चाहता है पाकिस्तान
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान भी अमेरिका से व्यापार समझौता करने की कोशिश कर रहा है ताकि संभावित 29 प्रतिश आयात शुल्क से बचा जा सके। अमेरिका ने हाल ही में कई देशों पर नए व्यापार शुल्क लगाने की घोषणा की है, जिसमें पाकिस्तान का $3 अरब डॉलर का ट्रेड सरप्लस भी कारण बताया गया है।
भारत के साथ व्यापार समझौते की तैयारी
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत के साथ होने वाला यह समझौता शांति और स्थिरता पर आधारित होगा, न कि सैन्य टकराव पर। अमेरिकी उप विदेश सचिव क्रिस्टोफर लैंडाउ ने भी भारत-अमेरिका संबंधों को "ऐतिहासिक शिखर" पर बताया और कहा कि यह 21वीं सदी की अहम रणनीतिक साझेदारी है। उन्होंने भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ मुलाकात के बाद कहा, “हमने निष्पक्ष और पारस्परिक व्यापार, अवैध आव्रजन पर नियंत्रण और मादक पदार्थों की तस्करी पर सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा की।”
$50 अरब डॉलर के ठेकों में अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है एंट्री
रॉयटर्स की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, भारत जल्द ही अमेरिकी कंपनियों को $50 अरब डॉलर से अधिक के सरकारी ठेकों में भाग लेने की अनुमति दे सकता है। इससे द्विपक्षीय व्यापार संबंध और मजबूत होंगे। भारत इस समय अमेरिका को अपने निर्यात पर औसतन 26% शुल्क का सामना कर रहा है। हाल ही में भारत के केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका दौरा कर व्यापार वार्ताओं को आगे बढ़ाया है।
trump | donald trump | Donald Trump Claims | donald trump news | donald trump tariff | donald trump tariffs