Advertisment

Israel-Iran Conflict: ईरान के टॉप जनरल मारे गए, ईरान में बड़ा सैन्य फेरबदल, गुस्से में तेहरान

इसरायल के हमले में ईरान के टॉप जनरल और वैज्ञानिक मारे गए। इसके बाद ईरान ने बड़ा सैन्य बदलाव किया है। जानें कौन-कौन अधिकारी और वैज्ञानिक मारे गए और क्या है उनका प्रभाव।

author-image
Dhiraj Dhillon
एडिट
Iran's top general killed, major military reshuffle in Iran, Tehran angry

Photograph: (Google)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Israel-Iran Conflict: ईरान और इसरायल के बीच तेज होती सैन्य टकराव अब बड़े युद्ध की आहट दे रही है। विशेषज्ञों की मानें तो हालात 1990 के दशक जैसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुके हैं। इजरायल ने हाल ही में ईरान के कई परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमले किए, जिनमें शीर्ष सैन्य अधिकारी और वैज्ञानिक मारे गए। अब ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है और सैन्य नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है।

Advertisment

6 परमाणु वैज्ञानिक- शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत

Israel iran tensions: ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसरायली हमलों में 6 प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों और शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत हुई है। देश के अंदर आक्रोश उबाल पर है। ईरान में सैन्य और वैज्ञानिक नेतृत्व के इस बड़े नुकसान ने पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ा दी है। इसरायली हमलों के बाद अब ईरान किस तरह जवाब देगा, इस पर पूरी दुनिया की नजर है। आने वाले दिन मध्य पूर्व के लिए बेहद निर्णायक हो सकते हैं।

आइए जानते हैं जो इस हमले में मारे गए

Advertisment

1. मोहम्मद बाघेरी (चीफ ऑफ स्टाफ, ईरानी सशस्त्र बल)

ईरान के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी मोहम्मद बाघेरी की मौत इसरायली हमले में हो गई। वे आईआरजीसी और सेना दोनों के प्रमुख थे। बाघेरी को अपेक्षाकृत उदार माना जाता था। उन्होंने हाल में शांति की अपील की थी। अब उनकी जगह अब्दुलरहीम मौसवी को नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है।

2. हुसैन सलामी (कमांडर-इन-चीफ, IRGC)

Advertisment

IRGC प्रमुख सलामी भी हमले में मारे गए। वह ईरान-इराक युद्ध के अनुभवी थे और इजरायल के खिलाफ कड़ी नीति के समर्थक थे। हाल ही में उन्होंने कहा था, "तेहरान नरक के द्वार खोल देगा।" उनकी जगह मोहम्मद पाकपुर को नया कमांडर बनाया गया है।

3. घोलमाली रशीद (प्रमुख, खातम-अल अंबिया)

संयुक्त सैन्य अभियानों के प्रमुख रशीद भी मारे गए। वे पहले डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ रह चुके थे। उनकी जगह अली शादमानी को इमरजेंसी कमांड का प्रमुख बनाया गया है।

Advertisment

4. अमीर अली हाजीजादेह (कमांडर, IRGC एयरोस्पेस फोर्स)

ईरानी मिसाइल प्रोग्राम के प्रमुख हाजीजादेह, एक भूमिगत कमांड सेंटर में इजरायल पर हमले की योजना बना रहे थे, तभी हमला हुआ। उन्हें 2020 में यूक्रेनी विमान गिराने की जिम्मेदारी भी लेनी पड़ी थी, जिससे उनकी छवि प्रभावित हुई थी।

5. फेरेदून अब्बासी (पूर्व प्रमुख, परमाणु ऊर्जा संगठन)

ईरान के पूर्व परमाणु प्रमुख और सांसद अब्बासी को भी निशाना बनाया गया। वह परमाणु हथियारों के कट्टर समर्थक माने जाते थे। हाल ही में उन्होंने कहा था कि यदि परमाणु बम बनाने का आदेश मिला तो वह उसे मानेंगे।

अन्य मारे गए परमाणु वैज्ञानिक:

  • मोहम्मद मेहदी तेहरानची: आजाद यूनिवर्सिटी तेहरान के चीफ
  • अब्दुल हमीद मिनौचेहर: शाहिद बेहेश्टी यूनिवर्सिटी में न्यूक्लियर इंजीनियर
  • अहमद रेजा जोलफागरी: न्यूक्लियर इंजीनियरिंग प्रोफेसर
  • अमीर हुसैन फेकी: न्यूक्लियर इंजीनियरिंग के प्रोफेसर
israel iran tensions
Advertisment
Advertisment