Advertisment

एक झटके में 26 हजार फीट नीचे गिरा जापानी विमान, अटकीं 191 यात्रियों की सांसें, Video देख कांप जाएगी रूह

जापान एयरलाइंस की एक फ्लाइट, उड़ान के 10 मिनट बाद अचानक 36,000 फीट से गिरकर 10,500 फीट पर आ गई। इस खतरनाक घटना से विमान में सवार 191 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री डर के मारे रो पड़े।

author-image
Pratiksha Parashar
japani flight
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कजापान एयरलाइंस की एक फ्लाइट बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। यह विमान शंघाई एयरपोर्ट से उड़ान भरकर टोक्यो के नारिता हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। बोइंग 737 विमान उड़ान भरने के करीब 10 मिनट बाद ही विमान अचानक 36,000 फीट की ऊंचाई से तेजी से गिरकर 10,500 फीट पर आ गया। इस घटना से विमान में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।विमान में मौजूद 191 यात्रियों की सांसें उस समय थम गईं। कई लोग इतना घबरा गए कि वे डर के मारे बिलखने लगे। 

Advertisment

ऑक्सीजन मास्क पहने, यात्रियों में फैली दहशत

यह घटना 30 जून की है। उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आई, जिससे हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना दी। इसके बाद विमान को टोक्यो की बजाय ओसाका के कंसाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया, जहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान के अंदर जब अचानक दबाव में बदलाव हुआ और विमान तेजी से नीचे आया, तो यात्रियों ने डर के मारे ऑक्सीजन मास्क पहन लिए। कुछ यात्रियों ने बताया कि उस दौरान उन्हें लगा कि मानो विमान क्रैश हो सकता है। राहत की बात ये रही कि पायलट की सूझबूझ और त्वरित फैसलों के चलते किसी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

Advertisment

मौत का डर और विदाई के पल

कुछ यात्री उस समय नींद में थे, लेकिन अचानक आई हल्की सी आवाज़ और ऑक्सीजन मास्क गिरने से सभी जाग गए। एक यात्री ने बताया कि जैसे ही एयर होस्टेस ने खराबी की जानकारी दी और मास्क पहनने को कहा, यात्री घबरा गए। कुछ ने रोते हुए अपने बैंक कार्ड के पिन, बीमा और जरूरी जानकारी परिजनों को भेजनी शुरू कर दी। कई लोग तो इतने भयभीत हो गए कि उन्होंने वहीं बैठे-बैठे अपनी वसीयत तक लिख डाली।

पायलट की सूझबूझ से बची 191 जिंदगियां

Advertisment

पायलट ने हालात की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत ATC को सूचना दी और विमान को ओसाका स्थित कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। स्थानीय समयानुसार रात 8:50 बजे विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को 15,000 येन (करीब 93 अमेरिकी डॉलर) का मुआवजा और एक होटल में रात बिताने की सुविधा दी गई।

वसीयत लिखते हुए आंखों से आंसू बहने लगे

एयरलाइन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और प्राथमिक रिपोर्ट में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह बताया गया है। घटना के वीडियो और यात्रियों के अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक व्यक्ति कहते हुए नजर आया कि जब मैं वसीयत लिख रहा था, तो मेरी आंखों से आंसू बहने लगे।  flight 

flight
Advertisment
Advertisment