Advertisment

28 वर्षीय मेलानिया से इश्‍क, पोर्नस्‍टार से अफेयर... कुछ ऐसी रही है Donald Trump की लव लाइफ

ट्रम्‍प की जिंदगी को अगर मैग्‍नीफाइंग ग्‍लास से देखा जाए, तो वे काफी आशिक मिजाज इंसान नजर आएंगे। तीन- तीन शादियां, उसके बाद गर्लफ्रेंड्स और पोर्नस्‍टार से अफेयर । ये सभी बातें किसी भी इंसान के मिजाज को बयां करने करने के लिए काफी हैं।

author-image
Suraj Kumar
एडिट
TRUMP AFFAIRS
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। कभी वो कहते हैं कि मैने भारत-पाक के बीच मध्‍यस्‍थता कराई, तो कभी कहते हैं मैंने नहीं कराई। हाल ही में ट्रम्‍प ने एक और दावा किया है कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर सभी टैरिफ खत्म करने की पेशकश की है। हालांकि भारत ने अभी तक अपने बयान में जीरो टैरिफ की बात नहीं कही है। 

Advertisment

अगर ट्रम्‍प की जिंदगी को मैग्‍नीफाइंग ग्‍लास से देखा जाए, तो वे काफी आशिक मिजाज इंसान नजर आएंगे। तीन- तीन शादियां, उसके बाद गर्लफ्रेंड्स और पोर्नस्‍टार से सम्‍बंध। ये सभी बातें किसी भी इंसान के मिजाज को बयां करने करने के लिए काफी हैं।

आज हम ट्रम्‍प की राजनीति से इतर प्‍लेब्‍वॉय वाली इमेज के बारें में बात करेंगे। 

Donald Trump

Advertisment

ट्रम्‍प की पहली शादी 13 साल चली

14 जून 1946 को न्यूयॉर्क में जन्‍मे ट्रम्‍प को पहली मुहब्‍बत इवाना से हुई। उन्‍हें हमेशा से ही ग्‍लैमर की दुनिया में दिलचस्‍पी रही। इवाना पेशे से एक टेलिविजन एक्ट्रेस और मॉडल थीं। दोनों की मुलाकात हुई और प्यार का कारवां आगे बढ़ा। दोनों ने 1977 में शादी की। शुरुआत में सब कुछ ठीक चला। दोनों के तीन बच्चे हुए। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इवांका ट्रंप और एरिक ट्रंप। एक दशक के बाद दोनों के रिश्तों में दरार आने लगी।  दरार की वजह थी मॉडल मार्ला मेपल्स। मार्ला और ट्रंप के अफेयर की चर्चा इवाना तक पहुंची और रिश्ते इस हद तक बिगड़ गए कि 1990 में दोनों का तलाक हो गया है। जुलाई 2022 में इवाना का निधन हो गया।

मॉडल मार्ला मेपल्स ट्रम्‍प का दूसरा प्‍यार 

Advertisment

पहली पत्‍नी से तलाके के बाद ट्रम्‍प की जिंदगी में मॉडल मार्ला मेपल्स की एंट्री होती है। हालांकि उनको इस रिश्‍ते से डोनाल्‍ड को धोखा मिला। बाद इनके रास्ते भी जुदा हो गए। दरअसल मार्ला मेपल्स ने ट्रंप से बेवफाई की थी वो ट्रंप के सिक्योरिटी गार्ड से ही दिल लगा बैठी थी। ये बात पता चलते ही ट्रंप ने मेपल्स से रिश्ता तोड़ दिया था। 1999 में इनका तलाक हो गया था। 

trump with his ex wife

52 साल की उम्र में की तीसरी शादी 

Advertisment

ट्रम्‍प की  लाइफ में मॉडल मेलानिया पेरिस की एंट्री हुई। ट्रंप की मेलानिया से पहली मुलाकात न्यूयॉर्क फैशन वीक की एक पार्टी में हुई थी। 52 साल के ट्रंप 28 साल की मेलानिया को देखते ही दीवाने हो गए थे और 5 मिनट की बातचीत के बाद ही उन्होंने उनका फोन नंबर ले लिया था। पांच साल डेटिंग करने के बाद ट्रंप ने डायमंड रिंग पहनाते हुए मेलानिया को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। 22 जनवरी 2005 को डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ऑफिशियली हसबैंड-वाइफ बन गए थे। 

गर्लफ्रेंड की  लिस्‍ट कॉन्‍टैक्‍ट लिस्‍ट से भी लम्‍बी 

पत्नियों के अलावा डोनाल्ड ट्रंप की गर्लफ्रेंड्स की भी एक लंबी लिस्ट है। ट्रंप ने 1995 में मॉडल कायली बैक्स को डेट किया था। इनके बीच कई साल तक दोस्ताना रिश्ते रहे। जब ट्रंप अपनी दूसरी पत्नी मार्ला से अलग हो रहे थे, उनकी जिंदगी में एक मॉडल एलिसन जियानिनी आईं। यह साल 1997 की बात है, उस समय ट्रंप 50 साल के और  एलिसन जियानिनी 27 साल की थीं। कारा यंग और ट्रंप ने 2001 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। दोनों दो साल तक रिलेशन में रहे। 

पोर्नस्‍टार से सम्‍बंध के कारण व‍िवादों में रहे 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगा था कि उन्होंने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले स्टॉर्मी डेनियल्स को मुंह बंद रखने के लिए लाखों रुपये दिया था। इस बात का खुलासा खुद पोर्न स्टार ने किया था। स्टॉर्मी डेनियल्स के अनुसार ट्रंप से उनकी मुलाकात लेक ताहोए में हुए एक सेलिब्रिटी गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान हुई थी। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स का असली नाम स्टेफ़नी ग्रेगरी क्लिफोर्ड है।  उन्होंने दावा किया था कि 2006 और 2007 में ट्रंप के साथ उनका संबंध था। पोर्न स्टार का दावा है कि ट्रंप और अपने बीच के संबंधों को छुपाने और चुप रहने के लिए उन्हें बहुत से पैसे मिलते थे। डेनियल्स का दावा था कि ट्रंप के साथ अफेयर के बाद उन्हें चुप रहने के लिए पैसे दिए गए और बकायदा इसके लिए एक समझौता किया गया था।

stormy_daniels_and_donald_trump

 

Advertisment
Advertisment