Advertisment

बड़ा शातिर है Mehul Choksi, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से ऐसे हुई गिरफ्तारी

मेहुल चोकसी बेल्जियम से स्विटजरलैंड भागने की फिराक में था, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने यह इनपुट साझा कर बेल्जियम की एजेंसियों को सतर्क किया था। इसी इनपुट पर उसकी गिरफ्तारी हुई।

author-image
Dhiraj Dhillon
मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Mehul Choksi arrested in Belgium: 13, 500 करोड़ रुपये का घोटाला भारत से फरार मेहुल चोकसी बड़ा शातिर है। उसने खुद एंटीगुआ की नागरिकता लेकर वहीं शरण ले ली, जबकि पत्नी प्रीति चोकसी बे‌ल्जियम की नागरिक है। मेहुल कैंसर की बीमारी से पीड़ित है और बीमारी का इलाज कराने बहाने ही अपनी पत्नी ‌के पास बेल्जियम में रह रहा था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उस पर बराबर नजर रखे हुए थीं। सुरक्षा एजेंसियों को उसके स्विटजरलैंड भागने की भनक लगी तो बेल्जियम की एजेंसियों को यह इनपुट दिया गया और साथ ही प्रत्यर्पण के लिए भी आवेदन कर दिया। भारतीय एजेंसियों की इस पहल पर ही बेल्जियम में उसकी गिरफ्तारी हुई। 

अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था पत्नी के पास

मेहुल चोकसी ने ब‌ेल्जियमप्रशासन को अपनी भारतीय नागरिकता का हवाला नहीं दिया था और खुद के भारतीय नागरिक होने की बात छिपाई थी। दरअसल ऐसा करके वह राडार पर नहीं आना चाहता था, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर से वह बच नहीं सका। बता दें कि मेहुल चोकसी एक भारतीय भगोड़ा व्यापारी है, जो कभी गितांजलि ग्रुप का प्रमुख था। गीतांजलि ग्रुप  एक प्रमुख आभूषण रिटेल कंपनी है। मेहुल ने अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक में फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी कर डाली और घोटाले का खुलासा होने से पहले ही दोनों भारत छोड़कर भाग गए।  

अमेरिका, एंटीगुआ और फिर बेल्जियम पहुंचा

जनवरी, 2018 में भारत से फरार होने के बाद मेहुल भागकर अमेरिका पहुंचा। उसके बाद एंटीगुआ और बारबुडा में शरण ली, और नागरिकता प्राप्त कर वहीं रहने लगा। हाल में ही मेहुल कैंसर का इलाज कराने के बहाने बेल्जियम चला गया, जहां वह बेल्जियम नागरिक पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था। 12 अप्रैल 2025 को भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद बेल्जियम की अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर धोखाधड़ी, साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। मेहुल के प्रत्यर्पण के लिए भारतीय एजेंसियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisment
Advertisment