Advertisment

13,500 करोड़ के घोटाले का आरोपी Mehul Choksi बेल्जियम में गिरफ्तार, तहव्वुर राणा की तरह खींचकर लाएगा भारत

भारत सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोध पर 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में वांटेड हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

author-image
Dhiraj Dhillon
Mehul choksi Arrested
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00
Advertisment
भारत का एक और मोस्ट वांटेड जल्द ही भारत क‌े कब्जे में होगा। भारत सरकार भारत के हर एक गुनाहगार से हिसाब चुकता करने के मूड में है। मुंबई हमलों के 17 साल तहव्वुर राणा पर शिकंजा कसने के बाद भारत सरकार ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी और हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई भारत की प्रत्यर्पण अपील के बाद हुई है।

ईडी और सीबीआई के अनुरोध पर हुई गिरफ्तारी

Advertisment
भारत सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोध पर 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में वांटेड हीरा कारोबारी 65 वर्षीय मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह इस समय जेल में है। चोकसी के खिलाफ मुंबई की एक अदालत ने दो गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे, एक 23 मई 2018 और दूसरा 15 जून 2021 को। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से बेल्जियम प्रशासन को कार्रवाई का अनुरोध भेजा गया था, जिसके बाद यह गिरफ्तारी संभव हुई।

बेल्जियम नागरिक पत्नी के साथ रह रहा था

जानकारी के मुताबिक चोकसी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के एंटवर्प शहर में रह रहा था। प्रीति बेल्जियम की नागरिक हैं, जो कानूनी प्रक्रिया को जटिल बना सकती थीं, लेकिन इसके बावजूद गिरफ्तारी को भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और कानूनी सफलता माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोकसी ने बेल्जियम में रहने के लिए फर्जी दस्तावेजों और झूठे घोषणापत्रों का सहारा लिया। उसने न केवल अपनी भारतीय और एंटीगुआ की नागरिकता को छुपाया, बल्कि आवेदन प्रक्रिया में भी गलत जानकारी दी। यह सब उसने भारत में प्रत्यर्पण से बचने के इरादे से किया था।
Advertisment

भांजे नीरव मोदी के साजिश रचने का आरोप

चोकसी इस घोटाले में अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोपी है, जनवरी 2018 में, घोटाले के सार्वजनिक होने से ठीक पहले, वह भारत से फरार हो गया था। नीरव मोदी फिलहाल लंदन की जेल में बंद है और उसका प्रत्यर्पण मामला अदालत में लंबित है। हालांकि, चोकसी की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि उसे बेल्जियम में लंबे समय तक हिरासत में नहीं रखा जा सकेगा और वह जल्द ही जमानत पर रिहा हो सकता है।

एंटीगुआ की प्रतिक्रिया: कानूनी प्रक्रिया जारी

इससे पहले, एंटीगुआ और बारबुडा के विदेश मंत्री ई. पी. शेत ग्रीन ने स्पष्ट किया था कि मेहुल चोकसी वर्तमान में देश में नहीं है और इलाज के लिए विदेश गया हुआ है। उन्होंने कहा, "वह अब भी एंटीगुआ और बारबुडा का नागरिक है। भारत और हमारी सरकार मिलकर इस मामले पर काम कर रही हैं, लेकिन कानून के शासन और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन आवश्यक है।"

अब आगे क्या होगा ?

सभी की निगाहें अब बेल्जियम की अदालत पर टिकी हैं, जहां से प्रत्यर्पण की अनुमति मिलने की उम्मीद है। अगर भारत को चोकसी को वापस लाने की मंजूरी मिलती है, तो यह देश की जांच एजेंसियों के लिए एक और बड़ी जीत होगी। हाल में अमेरिका से प्रर्त्यपण के जरिए मुंबई हमलों के मास्टर माइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है, फिलहाल वह अदालत के आदेश पर एनआईए की कस्टडी में है।
Advertisment
Advertisment