प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय थाईलैंड- श्रीलंका यात्रा आज संपन्न हो गई। प्रधानमंत्री ने आखिरी दिन श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ माहो- अनुराधापुरा रेलवे लाइन की नई सिग्नलिंग प्रणाली का उदघाटन किया। यह परियोजना भारत की सहायता पूरी की गई है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुराधापुरा रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई। ये प्रोजेक्ट्स भारत के सहयोग से भारत सरकार के उपक्रम इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने विकसित किए हैं।
Photograph: (Google)
Advertisment
पीएम ने महा बोधि मंदिर के दर्शन किए
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति दिसानायके के साथ अनुराधापुरा स्थित प्रसिद्ध जय श्री महा बोधि मंदिर के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी ने पीएम के हाथ में रक्षा सूत्र बांधा। यहां का विशाल बोधि वृक्ष सम्राट अशोक की पुत्री संघमित्रा के द्वारा भारत से लाए गए पौधे विकसित हुआ है। यह स्थान भारत और श्रीलंका के बीच आध्यात्मिक शिक्षा और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक माना जाता है।
Advertisment
दोनों देशों के बीच रक्षा समेत सात समझौते
श्रीलंका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा समेत सात महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। इनमें त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने और समपुर सौर ऊर्जा परियोजना के वर्चुअल उदघाटन पर भी सहमति बनी है। इसके साथ ही भारत- श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।
पीएम को श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान
Advertisment
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका यात्रा के दौरान वहां का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया। यह सर्वोच्च गैर नागरिक सम्मान “श्रीलंका मित्र विभूषण” श्रीलंका सरकार द्वारा उन विदेशी नेताओं को दिया जाता है जिन्होंने श्रीलंका से घनिष्ठ संबंध बनाए हैं। सम्मान स्वरूप प्रधानमंत्री को एक रजत पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है, जिसमें चंद्रमा, सूर्य, पृथ्वी, कमल और पुनकलसा जैसी प्रतीक शामिल हैं। पीएम मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया और सम्मान के लिए श्रीलंकन सरकार के साथ ही जनता का भी आभार जताया।