Advertisment

ब्रिटेन का शाही जोड़ा लेगा डिवोर्स! क्यों हो रही प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के तलाक की चर्चा?

ब्रिटेन के शाही परिवार के सबसे चर्चित जोड़े प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के बीच तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। प्रिंस विलियम ने हाल में अपनी दिवंगत मां के वकील मिशकॉन डी रेया को हायर किया है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
kate middleton and prince william
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

ब्रिटेन के शाही परिवार के सबसे चर्चित जोड़े प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के बीच तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। प्रिंस विलियम ने हाल में अपनी दिवंगत मां के वकील मिशकॉन डी रेया को हायर किया है। यह वकील तलाक एक्सपर्ट हैं। इसी वकील ने प्रिंस विलियम की मां प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स के डिवोर्स के मामले को संभाला था। जिसके बाद प्रिंस और केट के तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। 

kate middleton and prince william

कौन हैं प्रिंस विलियम और केट मिडलटन?

Advertisment

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन, जिन्हें प्रिंस ऑफ वेल्स और प्रिंसेस ऑफ वेल्स के नाम से जाना जाता है, ब्रिटिश शाही परिवार के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हैं। उनकी शादी 29 अप्रैल, 2011 को वेस्टमिंस्टर एब्बे में हुई थी। वे तीन बच्चों - प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस चार्लोट, और प्रिंस लुइस - के माता-पिता बन चुके हैं। 

प्रिंस और केट की लव स्टोरी

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात 2001 में ब्रिटेन के सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय में हुई थी।  केट उस समय एक सामान्य छात्रा थीं, जबकि विलियम शाही परिवार से थे। हालांकि वे शुरुआत में अच्छे दोस्त थे, लेकिन धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। बीच में उनके ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं, लेकिन इसके बाद फिर दोनों रिश्ते में लौट आये। प्रिंस ने अपनी मां प्रिंसेज डायना की प्रसिद्ध नीलम की अंगूठी देकर केट को प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने 2010 में सगाई कर ली। 2011 में प्रिंस और केट शादी के बंधन में बंधे। 

Advertisment

kate middleton and prince william

तलाक की अटकलों की शुरुआत

प्रिंस विलियम और केट के तलाक की खबरों ने उस समय जोर पकड़ना शुरू किया, जब 2025 की शुरुआत में केट मिडलटन लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से गायब रहीं। सोशल मीडिया पर उनकी गैरमौजूदगी ने कई सवालों को जन्म दिया। कुछ लोगों ने दावा किया कि केट कहीं लापता हो गई हैं, जबकि कुछ लोगों ने यह अटकलें लगाई कि उनके और विलियम के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। 

Advertisment

प्रिंस विलियम के अफेयर की चर्चा

प्रिंस विलियम और केट केट मिडिलटन के तलाक की  खबरों को तब और ज्यादा बल मिला, जब कुछ रिपोर्ट्स में प्रिंस विलियम के कथित अफेयर की बात सामने आई। प्रिंस विलियम की करीबी दोस्त लेडी रोज हैनबरी के साथ उनके अफेयर की चर्चाएं थीं, हालांकि लेडी रोज हैनबरी के वकील ने इन खबरों को पूरी तरह से झूठा बताया था। 

kate middleton and prince william

प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स का तलाक

आपको बता दें कि प्रिंस विलियम के माता-पिता प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स का तलाक भी काफी चर्चित और विवादित रहा है। उनकी शादी 1981 में हुई थी, लेकिन इस रिश्ते में खटास आना शुरू हुई। दोनों के रिश्ते में खटास की वजह प्रिंस चार्ल्स का कैमिला पार्कर बाउल्स के साथ रिश्ता था, जिसे डायना ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था।1992 में, दोनों के बीच अलगाव हो गया, और 1996 में उनका औपचारिक रूप से तलाक हो गया। 

क्या है सच्चाई?

अब प्रिंस विलियम के वकील हायर करने के बाद तलाक की खबरें शुरू हुई हैं। प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के बीच तलाक की कोई वैसे कोई ठोस सच्चाई सामने नहीं आई है।  तलाक की अटकलों के बीच डेली मेल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विलियम अपने दम पर काम करना चाहते थे। वह अपने पिता के वकीलों का इस्तेमाल जारी नहीं रखना चाहता थे, विलियम अपने पिता से अलग तरीके से काम करना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने अपना वकील बदला है। फिलहाल यह सब अटकलें हैं, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। 

international news trendig news Britain
Advertisment
Advertisment