/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/04/russian-prasident-putin-2025-09-04-09-16-18.jpg)
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। एक्स
मॉस्को, वाईबीएन डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साफ-साफ कहा है कि भारत से इस लहजे में बात न करें, जिस तरह इनदिनों वह पेश आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में जिस तरह के शिष्टाचार की जरूरत होती है, उसी तरह का व्यवहार किया जाना चाहिए। भारत और चीन पर एकतरफा ट्रैरिफ का दबाव बनाने की कोशिश न करें।
धमकाने की कोशिश अब नहीं चलेगी
राष्ट्रपति पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना ही उन्हें सीधा संदेश दिया है। वे साफ कह रहे हैं कि भारत और चीन जैसे बड़े और शक्तिशाली देशों को धमकाने की कोशिश अब नहीं चलेगी। पुतिन ने कहा कि "भारत जैसे देशों में लगभग 1.5 अरब लोग हैं, चीन की भी बेहद शक्तिशाली अर्थव्यवस्था है…औपनिवेशिक युग अब समाप्त हो चुका है। यह समझने की ज़रूरत है कि पार्टनर देशों से बात करते समय धमकी भरे लहजे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।"
आर्थिक दबाव की कोशिश न करें ट्रंप
शंघाई सहयोग संगठन(एससीओ) शिखर सम्मेलन और चीन में सैन्य परेड में हिस्सा लेने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि ट्रंप एशिया की दो बड़ी महाशक्तियों को कमजोर करने के लिए आर्थिक दबाव का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो किसी भी तरह सही नहीं है। भारत और चीनको स्वाभाविक साझेदार बताते हुए पुतिन ने कहा कि अमेरिका टैरिफ सिस्टम इन देशों को कमजोर करने का एक प्रयास है। पुतिन ने कहा कि आज भारत और चीन की आबादी मिलाकर दुनिया की लगभग आधी है। जहां की आर्थिक अर्थव्यवस्था काफी शक्तिशाली है। : Modi Putin Xi meeting | Modi Xi Putin | Putin latest news