/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/25/7bgTGmIikDNHxh2HubUf.jpg)
Photograph: (Google)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Russia- Ukraine War:रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन पर 367 ड्रोन और मिसाइल दागे, जिससे कई शहरों में भारी तबाही मची है। यह हमला युद्ध शुरू होने के बाद का सबसे घातक हवाई हमला माना जा रहा है। इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहीं दर्जनों लोग घायल हुए हैं और कई अपार्टमेंट्स और इमारतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
Advertisment
यूक्रेन ने 45 मिसाइलें मार गिराने का दावा किया
यूक्रेन की वायुसेना ने दावा किया है कि उसने रूस के 266 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया, लेकिन इसके बावजूद नुकसान को पूरी तरह नहीं रोका जा सका। यूक्रेनी राजधानी कीव में भी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले की पुष्टि हुई है। दक्षिणी यूक्रेन के मिकोलाइव शहर में रूस के ड्रोन हमले में 77 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई और एक अपार्टमेंट पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया। इस हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस स्थिति के लिए डोनाल्ड ट्रंप जिम्मेदार हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/25/OnpwZA7vPg93vt480fFp.jpg)
Advertisment
जेलेंस्की बोले- अमेरिका की चुप्पी है कारण
जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी व्लादिमीर पुतिन को और अधिक हमले करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या रूस के आतंकवादी हमले अब भी प्रतिबंधों के लिए पर्याप्त नहीं हैं? यूक्रेन ने कम से कम एक महीने के सीजफायर की मांग की थी ताकि आगे की बातचीत हो सके, लेकिन रूस इसके लिए तैयार नहीं हुआ। हालांकि दोनों देशों के बीच 1000 बंदियों की रिहाई को लेकर सहमति बनी है।
रूस का दावा- यूक्रेन के 95 ड्रोन मारे
Advertisment
रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के 95 ड्रोन मार गिराए हैं, जिनमें से 12 को मॉस्को के पास इंटरसेप्ट किया गया। हाल ही में तुर्की में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच हुई शांति वार्ता दो घंटे से भी कम चली और किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।
Russia Ukraine latest news | russia ukraine war | Russia Ukraine war 2023 | russia ukraine war hindi news live | russia ukraine war latest news | russia ukraine war news | Ukraine Russia war Hindi | Ukraine Russia war news today
Advertisment
russia ukraine war
russia ukraine war news
russia ukraine war latest news
russia ukraine war hindi news live
Russia Ukraine latest news
Russia Ukraine war 2023
Ukraine Russia war Hindi
Ukraine Russia war news today
Advertisment