/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/19/cEhBffUF2rBsGj7DNdvy.jpg)
Photograph: (Google)
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर लौट आई हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार, सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को लेकर लौट रहा यान तड़के 3:27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र में सफलतापूर्वक उतारा गया। इस मिशन में नासा के साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का भी अहम योगदान रहा।
#WATCH अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहने के बाद, सुनीता विलियम्स मुस्कुराहट के साथ धरती पर वापस आ गई हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2025
(Source-NASA TV via Reuters) pic.twitter.com/N37Q3jQFvU
सुनीता की वापसी के लिए भारत में हवन- यज्ञ
सुनीता की सकुशल वापसी के लिए भारत में उनके परिजनों ने यज्ञ-हवन और प्रार्थना की, जबकि गुजरात में अखंड ज्योति जलाई गई। नासा ने स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से लौटे चारों अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की पुष्टि की, जिसे वैज्ञानिक भाषा में सफल "स्प्लैशडाउन" कहा गया।
Sunita Williams की धरती पर वापसी से पहले PM Modi ने लिखा पत्र, भारत आने का दिया न्योता
सुनीता विलियम्स ने बनाए नए रिकॉर्ड
#WATCH स्पलैशडाउन सफल रहा। स्पेसएक्स क्रू-9 वापस धरती पर आ गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2025
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 9 महीने तक फंसे रहने के बाद, नासा के बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर वापस धरती पर आ गए हैं।
(Source - NASA TV via Reuters) pic.twitter.com/Dte6oJovBI