/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/06/floods-in-texas-simbolic-image-2025-07-06-10-21-55.jpg)
Photograph: (Google)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Floods in America:अमेरिका के टेक्सास राज्य में भारी बारिश के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक 51 लोगों की जान चली गई है, जिसमें 15 मासूम बच्चे शामिल हैं। यह बाढ़ टेक्सास के हालिया इतिहास की सबसे भयावह आपदाओं में से एक मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ से प्रभावित इलाकों से 850 लोगों को निकाला गया है, जिसमें आठ घायल भी शामिल हैं। मृतकों में 28 वयस्क और 15 बच्चे हैं।
Advertisment
कैंप मिस्टिक में त्रासदी: 27 लड़कियां लापता
America news:शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को हुई मूसलाधार बारिश के कारण ग्वाडालूप नदी में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया। महज 45 मिनट में पानी 26 फीट ऊपर उठ गया, जिससे केबिन, कारें और घर बह गए। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में कैंप मिस्टिक शामिल है, जो नदी किनारे स्थित एक ईसाई समर कैंप है। इस कैंप में 750 लड़कियां रह रही थीं, जिनमें से 27 लड़कियां अब तक लापता हैं। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, इनमें से कम से कम चार लड़कियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/06/floods-in-texas-2025-07-06-10-34-59.jpg)
Advertisment
पिता ने साझा की दर्दनाक कहानी
एक पिता, माइकल, ने अपनी 8 साल की बेटी की तलाश में ऑस्टिन पहुंचने की दर्दनाक कहानी साझा की। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं ऑस्टिन में था और सुबह जब हमें पता चला, तो मैं वहां पहुंच गया। मुझे आखिरी पल तक चमत्कार की उम्मीद थी।" पास के हार्ट ओ द हिल्स कैंप में भी त्रासदी हुई, जहां शनिवार, 5 जुलाई 2025 को कैंप डायरेक्टर जेन रैग्सडेल की मौत की खबर आई।
स्थानीय निवासी का बयान
Advertisment
केरविले की रहने वाली सोइला रेयना, जो एक स्थानीय चर्च में काम करती हैं, ने कहा, "हमारे यहां बाढ़ को कई साल हो गए, लेकिन ऐसी विनाशकारी बाढ़ कभी नहीं देखी। बच्चे, लोग और घर सब बर्बाद हो गए। यह पागलपन है।"
Advertisment