Advertisment

पुतिन से मुलाकात से पहले Trump का बड़ा बयान, जानें रूस को लेकर क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के कारण 50% टैरिफ लगाया, जिससे रूस की अर्थव्यवस्था को झटका लगा। अलास्का में पुतिन से मुलाकात से पहले ट्रंप ने दिया बयान।

author-image
Dhiraj Dhillon
Donald Trump in White House
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
वॉशिंगटन, वाईबीएन डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का में होने वाली रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात से पहले भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि भारत पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ ने पहले से ही संघर्ष कर रही रूस की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका दिया है।

बोले- कठिन दौर से गुजर रही रूस की अर्थव्यवस्था

व्ह‌ाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि कई देशों पर अमेरिकी शुल्क लगाने से रूस पर वैश्विक दबाव बढ़ा है। उन्होंने कहा- रूस को अपने देश के विकास पर ध्यान देना चाहिए। उनके पास अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है, लेकिन फिलहाल उनकी अर्थव्यवस्था कठिन दौर से गुजर रही है। ट्रंप ने स्पष्ट संकेत देते हुए कहा- जब अमेरिका उनके सबसे बड़े या दूसरे सबसे बड़े तेल खरीदार से कहता है कि रूस से तेल लेने पर 50% शुल्क लगेगा, तो यह बड़ा आघात है।

भारत पर कुल 50% टैरिफ

ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ के साथ रूस से तेल आयात पर 25% अतिरिक्त जुर्माना शुल्क लगाया, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अलास्का में पुतिन के साथ उनकी "सार्थक बातचीत" होगी।

जेलेंस्की से भी बातचीत का संकेत

ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत की योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- अगली बैठक जेलेंस्की और पुतिन के बीच होगी, और अगर जरूरत पड़ी तो मैं भी मौजूद रहूंगा। ट्रंपका दावा है कि अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने अब तक पांच युद्ध सुलझाए हैं, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकना भी शामिल है। हालांकि, भारत ने इस पर स्पष्ट किया है कि यह समझौता दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच सीधी बातचीत से हुआ था।
Advertisment
donald trump | Donald Trump Announcement Today | Donald Trump ceasefire comment | Donald Trump Claims | donald trump news | russia | vladimir putin
vladimir putin russia donald trump news Donald Trump Claims Donald Trump ceasefire comment Donald Trump Announcement Today donald trump
Advertisment
Advertisment