/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/25/kfv5VKeL6Fk4K8sANd3z.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स।
आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली और लखनऊ के बीच खेला गया। डेल्ही कैपीटल्स ने ये मैच 3 गेंद शेष रहते 1 विकेट से जीत लिया। एक समय दिल्ली की टीम ने 65 रन पर 5 विकेट गंवा दिये थे। फिर आए आशुतोष शर्मा जिन्होंने दिल्ली के नाम जीत की इबारत लिख दी।
आशुतोष के बल्ले ने मैच का रुख मोड़ा
विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस राजशेखर रेड्डी में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 139 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों पर 66 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले। दूसरे छोर पर विपराज निगम ने भी उनका साथ बखूबी दिया। विपीराज ने 15 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली।
शिखर धवन को डेडीकेट की पारी
आशुतोष शिखर धवन को अपना गुरु मानते हैं। मैच के बाद उन्होंने कहा, “मैं इस मैन ऑफ द मैच पुरस्कार को अपने गुरु शिखर पाजी को समर्पित करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि इस जीत में शिखर धवन की प्रेरणा उनके लिए अहम रही, जिन्होंने टीम के अंदर आत्मविश्वास बनाए रखने में मदद की''
मध्यप्रदेश से है आशुतोष का ताल्लुक
आशुतोष का जन्म मध्यप्रदेश के रतलाम में हुआ। वे नमनद ओझा के बहुत बड़े फैन हैं, वो भी मध्यप्रदेश से हैं। रतलाम में जन्म के बाद उनकी पढ़ाई-लिखाई इंदौर में हुई। उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए डेब्यू किया था। आशुतोष के बचपन के कोच भूपेन चौहान ने उनको काफी प्रेरित किया। लेकिन 2023 में उनके कोच को निधन हो गया। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने आशुतोष को इस मुकाम पर पहुंचाने में काफी मदद की। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में इस साल के लिए उन्हें 3.80 करोड़ रुपये में ख़रीदा था।