/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/04/bzSXZ95Z3dM2xhhGgDau.jpg)
Chennai Super Kings' Ravindra Jadeja and captain MS Dhoni during PL match between Royal Challengers Bengaluru and Chennai Super Kings at M. Chinnaswamy Stadium in Bengaluru: IANS
बेंगलुरु, वाईबीएन स्पोर्टस। शनिवार रात ipl के रोमांचक मुकाबले में RCB ने CSK को 2 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई 211 रन ही बना सकी। । इस मैच में जड़ेजा ने लुंगी एनलिडी की बॉल पर ऐसा शॉट मारा कि बॉल स्टेडियम की छत से जाकर लगी।
109 मीटर लंबा था छक्का
रविंद्र जडेजा ने एक शानदार 109 मीटर लंबा छक्का जड़ा, जो सीधे स्टेडियम की छत पर जा लगा। यह छक्का लुंगी एनगिडी की फुल टॉस गेंद पर आया और दर्शकों के बीच रोमांच भर गया। रविंद्र जडेजा ने नाबाद 77 रन बनाए और आयुष म्हात्रे ने 94 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। : IPL 2025 best team | drs ipl 2025 | IPL 2025 controversy
जडेजा का यह छक्का न केवल मैच का सबसे बड़ा शॉट था, बल्कि उनके आक्रामक इरादों का प्रतीक भी था। हालांकि, अंतिम ओवर में CSK को 15 रन चाहिए थे, लेकिन वे लक्ष्य से चूक गए। यह मुकाबला आईपीएल 2025 के सबसे रोमांचक मैचों में से एक रहा, जिसमें जडेजा का यह छक्का फैंस के लिए यादगार बन गया।
जडेजा का 109 मीटर छक्का सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा
उस छक्के का वीडियो मिनटों में वायरल हो गया। फैंस ने उसे IPL 2025 का अब तक का "Biggest Six" कहा और कई मीम्स भी बने।
फैंस का आई धोनी की याद
महेंद्र सिंह धोनी ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दो बार ऐसे छक्के लगाए हैं जो स्टेडियम की छत या उससे बाहर गए, और दोनों अवसरों पर उन्होंने अपनी ताकत और टाइमिंग का अद्भुत प्रदर्शन किया। रविन्द्र जडेजा के इस शॉट को देखकर फैंस को धोनी की याद आ गई । आपको बता दें कि धोनी का यह शॉट गूगल map पर Dhoni's के नाम से जाना जाता है
आयुष म्हात्रे की पहली हाफ-सेंचुरी
चेन्नई के युवा बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे ने 94 रन की ज़िम्मेदार पारी खेली। यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर था। उन्होंने स्पिन और पेस दोनों के खिलाफ आत्मविश्वास दिखाया।