नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में mumbai indians की सबसे बेहतरीन और सशक्त टीमों में से एक है। इस टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इस टीम की मालकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हैं। नीता अंबानी अक्सर अपनी टीम को चियर करने के लिए मैदान में देखी जाती हैं।mumbai indians अब तक पांच टाइल्स जीत चुकी है।
मुंबई इंडियंस की जीत के बाद उठाया गोद में
साल 2010 में आईपीएल के दौरान एक खिलाड़ी ने नीता अंबानी को अपनी गोद में उठा लिया था। आपको बता दें कि 2010 आईपीएल का सेमीफाइनल मैच मुंबई इंडियंस ने जीता था। इस मैच की जीत की खुशी में मुंबई इंडियंस के बेहतरीन खिलाड़ी हरभजन सिंह ने नीता अंबानी को अपनी गोद में उठा लिया था। इसके बाद भज्जी काफी चर्चा में रहे थे और इस घटना ने पूरे आईपीएल जगत को हैरान कर दिया था।
मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू 9,962 करोड़ रुपये है। मुंबई इंडियंस एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के नेतृत्व वाली टीम है। आईपीएल में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का इतिहास जैसे स्वर्णिम अक्षरों से लिखा गया है। टीम की मालकिन नीता अंबानी सालों से रिलायंस इंडस्ट्री में डायरेक्टर पद पर विराजमान हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी को मैनेज भी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 : Delhi Capitals ने अक्षर पटेल को नियुक्त किया अपना कप्तान
एक बार तो स्टाफ मेंबर की गोद में चढ़ गईं नीता
इसके अलावा एक और तस्वीर उन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वह तस्वीर थी नीता अंबानी के ही स्टाफ मेंबर की। इसमें भी एक अधेड़ उम्र के शख्स ने उन्हें गोद में उठा रखा था। कहा जाता है कि उस रात जीत की खुशी में नीता अंबानी यह बात पूरी तरह भूल गई थी कि वो कितने बड़े सिरनामे से जुड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें। IPL 2025 : सभी 10 टीमों का ये रहा शेड्यूल, डेट कर लीजिए नोट