Advertisment

MI Vs LSG : बुमराह के दम पर मुंबई की लगातार पांचवीं जीत, प्वाइंट टेबल में दूसरे पर

मुंबई इंडियंस ने अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर आईपीएल 2025 में छठी जीत दर्ज की। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की भूमिका अहम रही।  लखनऊ की 10 मैचों में पांचवीं हार है।

author-image
Suraj Kumar
एडिट
mrah taking viket
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, वाईबीएन स्पोर्ट्स। IPL 2025 मुंबई इंडियंस ने अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर आईपीएल 2025 में छठी जीत दर्ज की। इस जीत से मुंबई के 12 अंक हो गए हैं और हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें से दूसरे नंबर पर पहुंच गई। 

Advertisment

लखनऊ की 10 मैचों में पांचवीं हार

लखनऊ की 10 मैचों में पांचवीं हार है। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई की जीत में ओपनर रयान रिकलटन और सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी में अहम रोल अदा किया जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की भूमिका अहम रही।  जिन्होंने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर एलएसजी की हार पर मुहर लगा दी।  बुमराह ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए।  मुंबई की टीम आईपीएल इतिहास में 150 मैच जीतने वालेी पहली टीम बन गई है. : bumrah comeback | bumrah comeback in IPL 2025 | bumrah ipl 2025 | jasprit bumrah

सूर्य कुमार की हाफ सेंचुरी

Advertisment

मुंबई ने रायन रिकलटन (58) और सूर्यकुमार यादव (54) के शानदार अर्धशतकों तथा निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन का मजबूत स्कोर बनाया और लखनऊ की पारी को 20 ओवर में 161 रन पर समेट दिया। मुंबई ने यह जीत हासिल कर प्लेऑफ की दावेदारी को और मजबूत कर लिया है।

बुमराह का विकेटों का चौका 

बुमराह ने ओपनर एडन मारक्रम (9) को आउट करने के बाद 16वें ओवर में डेविड मिलर, अब्दुल समद और आवेश खान को पवेलियन की राह दिखाई। ट्रेंट बोल्ट ने मिचेल मार्श और आयुष बदौनी के विकेट निकाले और दिग्वेश राठी को पारी की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर तीन विकेट पूरे किए जबकि विल जैक्स ने निकोलस पूरन और एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत के विकेट झटके। पंत की खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रही और वह चार रन ही बना सके।

Advertisment

मुंबई की 10 मैचों में यह छठी जीत

मुंबई की 10 मैचों में यह छठी जीत है और वह 12 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। लखनऊ को 10 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और उसके खाते में 10 अंक हैं। लखनऊ छठे स्थान पर है। लखनऊ की तरफ से बदौनी ने सर्वाधिक 35, मार्श ने 34, पूरन ने 27 और मिलर ने 24 रन बनाये।

रोहित दो छक्के लगाकर आउट

Advertisment

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद मुंबई ने रोहित शर्मा का विकेट गंवाया। रोहित दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाने के बाद मयंक यादव का शिकार बन गए। रिकलटन ने विल जैक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। रिकलटन 32 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स ने 21 गेंदों पर 29 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

नमन ने 11 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के मारे

सूर्यकुमार ने एक छोर संभालकर खेलते हुए 28 गेंदों पर 54 रन में चार चौके और चार छक्के मारे। सूर्य ने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन फिर वह मयंक की गेंद पर आउट हो गए। नमन धीर ने नाबाद 25 और कॉर्बिन बॉश ने 20 रन बनाकर मुंबई को 215 रन तक पहुंचाया। नमन धीर ने आखिरी गेंद पर छक्का मारा। नमन ने 11 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए। बॉश ने 10 गेंदों पर 20 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया।

रोहित ने दिलाई आक्रामण शुरुआत

रोहित शर्मा और रायन रिकलटन ने आक्रामक शुरुआत दिलाई थी लेकिन लंबे सयम बाद वापसी कर रहे मयंक यादव ने रोहित को पवेलियन चलता कर दिया। हालांकि अर्धशतक बनाकर रिकलटन के भी पवेलियन लौटने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली। 

अंत में नमन धीर और डेब्यू कर रहे कॉर्बिन बॉश की उपयोगी पारियों की बदौलत मुंबई ने एक ऐसा स्कोर खड़ा कर दिया है जिसे हासिल करना मुंबई की मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने लखनऊ के लिए मुश्किल साबित हो गया। एलएसजी की तरफ से मयंक ने चार ओवर में 40 रन पर दो विकेट लिए। आवेश खान ने चार ओवर में 42 रन पर दो विकेट झटके।

jasprit bumrah bumrah ipl 2025 bumrah comeback bumrah comeback in ipl 2025
Advertisment
Advertisment