नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स।
क्रिकेट में सिर्फ रन बनाना और विकेट लेना ही काफी नहीं होता है। अच्छी फील्डिंग और बेहतरीन कैच मैच की शक्ल को बदल सकते हैं। अच्छी फील्डिंग से न केवल रन बचते है, बल्कि सामने टीम के खिलाड़ी पर दबाव भी बनता है। आईपीएल 2025 शानदार तरीके से चल रहा है। मैच में कुछ खिलाडि़यों ने हैरतअंगेज कैच लिए हैं। आज हम बात करेंगे आईपीएल में सबसे अधिक कैच लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में।
सबसे अधिक कैच लेने वाले टाॅप 5 प्लेयर्स
1. विराट कोहली - विराट कोहली अपने आप में एक रिकॉर्ड बुक हैं। उनके नाम न जाने कितने रिकॉर्ड दर्ज हैं। आईपीएल में सबसे अधिक कैच लेने को रिकॉर्ड भी चेस मास्टर विराट कोहली के नाम है। विराट ने अब तक खेले 253 मैचों में 114 कैच लिए हैं। आपको बता दें कि विराट के नाम आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
2. सुरेश रैना - साल 2022 में आईपीएल को अलविदा कहने वाले सुरेश रैना ने 109 आईपीएल कैच लिए हैं। उन्होंने 205 आईपीएल मैच खेले हैं। वे सीएसके के लिए सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नम्बर पर हैं। हाल ही धोनी ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़ा था।
3. रविंद्र जड़ेजा - अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने वाले रविंद्र जड़ेजा ने 141 मैचों में 104 कैच लिए हैं। इसके साथ ही वे 3000 रन और 100 आईपीएल विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
4. कीरोन पोलार्ड- मुम्बई इंडियंस के पूर्व धुरंधर खिलाड़ी केरेन पॉलार्ड के नाम 103 आईपीएल कैच दर्ज हैं। कीरोन पोलार्ड ने 15 नवंबर 2022 को आईपीएल से संन्यास ले लिया है, लेकिन वे अब मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़े हुए हैं। पोलार्ड ने 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में पदार्पण किया था और 2022 तक टीम के लिए खेले थे। पोलार्ड टी20 क्रिकेट में 900 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।
5. रोहित शर्मा- मुम्बई इंडियंस को पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाने रोहित शर्मा ने 258 मैचों में 101 कैच लिए हैं।