नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स। विराट कोहली को अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रोहित शर्मा से कड़ी टक्कर मिल रही है। रोहित, विराट के कई रिकॉर्ड के लगभग आस-पास नजर आते हैं। गुरुवार रात मुम्बई ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों के बड़े अन्तर से हरा दिया। रोहित शर्मा ने 36 गेंदों में 53 रन की शानदार पारी खेली। इस में उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
रोहित ने विराट कोहली के इस रिकॉर्ड की बराबरी की
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 6,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए 231वीं पारी खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया। वे ऐसा करने वाले विराट कोहली(virat kohli ) के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं। विराट ने भी आरसीबी के लिए खेलते हुए 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित शर्मा मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने और सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीतने जैसे कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को पांच आईपीएल खिताब भी जिताए हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 5751 रन बनाए जबकि पांच बार की चैंपियन के लिए उन्होंने कुल 6024 रन बनाए। इसमें अब खत्म हो चुकी चैंपियंस लीग टी20 के नंबर्स भी जुड़े हुए हैं।
विराट कोहली सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
वैसे, आईपीएल इतिहास में एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सुपरस्टार विराट कोहली के नाम दर्ज है। कोहली ने 18 साल के अपने आईपीएल करियर में आरसीबी के लिए 262 मैचों में 8447 रन बनाए।
एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली - 262 मैचों में 8447 रन
रोहित शर्मा - 231 मैचों में 6024 रन
सुरेश रैना - 200 मैचों में 5529 रन
एमएस धोनी - 268 मैचों में 5269 रन
मुम्बई ने राजस्थान को किया बाहर
बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाने में कामयाब हुई थी। पारी का आगाज करते हुए रयान रिकेल्टन (61) और रोहित शर्मा (53) अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। इनके अलावा सूर्यकुमार यादव और कैप्टन हार्दिक पंड्या ने क्रमशः 48-48 रनों की नाबाद पारी खेली।