Advertisment

Rohit sharma ने IPL में Shikhar Dhawan को पीछे छोड़ ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

मैच में रोहित शर्मा ने 45 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की पारी खेली। हिटमैन का इस आईपीएल सीजन का यह पहला अर्धशतक है। उन्‍होंने चेन्‍नई के खिलाफ मैच में एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

author-image
Suraj Kumar
Rohit sharma
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स। 20 अप्रैल को मुम्‍बई और चेन्‍नई के  बीच खेले गए मैच में मुम्‍बई ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में रोहित शर्मा( rohit sharma) ने 45 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्‍ले से 4 चौके और 6 छक्‍के निकले। हिटमैन का इस आईपीएल सीजन का यह पहला अर्धशतक है। उन्‍होंने चेन्‍नई के खिलाफ मैच में एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने अपने दोस्‍त शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है। 

Advertisment

सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्‍लेबाज 

भारतीय कप्तान और मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा IPL में अब दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले के दौरान हासिल किया। रोहित के नाम अब तक कुल 6786 रन दर्ज हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने करीबी दोस्त शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया, जिनके खाते में 6769 रन हैं।

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली अब तक लीग में 8326 रन बना चुके हैं और रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं।

Advertisment

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. विराट कोहली - 8326 रन

2. रोहित शर्मा - 6786 रन

Advertisment

3. शिखर धवन - 6769 रन

4. डेविड वॉर्नर - 6565 रन

5. सुरेश रैना - 5528 रन

Advertisment

मैच के बाद भावुक हुए रोहित 

रोहित शर्मा को इस मैच में 'मैन ऑफ द मैच' मिला। ये मैच रोहित ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला। रोहित ने बचपन से क्रिकेट यहीं खेली है। मुंबई क्रिकेट संघ ने उनकी उपलब्धियों का सम्मान करते हुए उनके नाम पर स्टैंड किया है। रोहित से जब इस बारे में पूछा गया तो वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "स्टैंड दूर लगता है। मुझे यहां मजा आता है। मेरे लिए ये विकेट पर टिकने और मैच खत्म करने की बात है। मेरे लिए ये बड़े सम्मान की बात है। मैंने बचपन में इस बारे में बात की थी। एक समय तक हमें स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं थी। लेकिन मैंने फिर अपनी पूरी क्रिकेट यहां खेली। अब ये स्टैंड है जो मेरे लिए सम्मान की बात।"

rohit sharma IPL
Advertisment
Advertisment