Advertisment

रोहित ने जीते सबसे अधिक 'Man of the Match', धोनी ने तोड़ी उम्र की सीमा

मुम्‍बई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक खास रिकॉर्ड बना हुआ है। रोहित अब IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।

author-image
Suraj Kumar
MOM
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स। मुम्‍बई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक खास रिकॉर्ड बना हुआ है। रोहित अब IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 262 मैचों में कुल 19 बार यह खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

धोनी ने 18वी बार जीता 'प्‍लेयर ऑफ द मैच' 

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस मामले में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने अपना 18वां 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब जीता। धोनी ने अब तक कुल 271 IPL मैच खेले हैं और इस दौरान वे 18 बार यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। धोनी को ये अवार्ड लेकर एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। इसके साथ ही उन्होंने 11 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, धोनी आईपीएल इतिहास में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 43 साल और 261 दिन की उम्र में अवॉर्ड जीता।

विराट कोहली भी नहीं हैं पीछे 

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी IPL के पहले सीजन से लेकर अब तक 258 मुकाबलों में हिस्सा लिया है और वे भी 18 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जा चुके हैं। 

ये ऑलराउंडर खिलाड़ी भी नहीं हैं पीछे 

ऑलराउंडर खिलाड़ियों की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा और पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान ने 16-16 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीता है। दोनों खिलाड़ियों ने IPL में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी है।

Advertisment

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी इस सूची में शामिल हैं। राहुल अब तक IPL में 15 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीत चुके हैं। केएल राहुल ने अब तक अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। वे दिल्‍ली कैपिटल्‍स  के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने 5 मैचों में 200 रन बनाए हैं। 

Advertisment
Advertisment