Advertisment

Sourav Ganguly ने दिया CSK को जीत का मंत्र,कहा- बस ये करना होगा...

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के रेगुलर कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब बांकी बचे मैचों में धोनी कप्‍तानी करते नजर आएंगे।

author-image
Suraj Kumar
Sourav Ganguly and dhoni
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स। 

Advertisment

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के रेगुलर कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब बाकी बचे मैचों में धोनी (dhoni) कप्‍तानी करते नजर आएंगे। इस पर पूर्व भारतीय कप्‍तान सौरभ गांगुली ने कहा कि फ्रेंचाइजी का ये फैसला बिल्‍कुल सही है। उन्‍होंने इस पर खुशी जताई है। गांगुली ने कहा कि अब माही अलग रंग में नजर आएंगे। सौरव गांगुली का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी के अंदर अभी भी छक्के मारने की ताकत है। उन्हें आईपीएल (IPL) में बतौर कप्तान खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कप्तानी करने पर धोनी अलग ही रंग में नजर आते हैं।

धोनी के अंदर अब भी रनों की भूख- गांगुली 

'धोनी अभी भी छक्के लगा रहा है। हमने पिछले मैच में देखा। वह 43 साल का हो गया है और अब वैसे तो नहीं खेल सकता जैसे 2005 में खेलता था। यह स्वाभाविक है। लेकिन मुझे लगता है कि उसके भीतर अभी भी छक्के लगाने की ताकत है।' धोनी 2023 का आईपीएल खिताब जीतने के बाद पहली बार कप्‍तानी करेंगे। 

Advertisment

आईपीएल में आलोचकों के निशाने पर हैं धोनी  

इस बार के आईपीएल में धोनी क्रिटिक्‍स के निशाने पर हैं। वे उनकी फिटनेस को लेकर लगातार साल उठ रहे हैं। इसके अलावा उनका बैटिंग ऑर्डर भी बहस का विषय रहा है। वे मैच में अक्‍सर 8वे, 9वे नम्बर पर बैटिंग करने आ रहे हैं। हाल ही में धोनी ने अपने रिटायमेंट पर बोलते हुए कहा कि उनका शरीर तय करेगा कि वह कब संन्यास लेंगे, न कि वह खुद, और वह इसे एक साल में एक बार देख रहे हैं। सीएसके के मुख्‍य ने धोनी के संन्‍यास के बारे में बात करते हुए कहा कि वह धोनी से संन्यास के बारे में नहीं पूछते। “नहीं, यह मेरा काम नहीं है कि मैं इसे खत्म करूं। मुझे कोई अंदाजा नहीं है। मैं बस उनके साथ काम करने का आनंद ले रहा हूं। वह अभी भी मजबूत हैं। मैं इन दिनों पूछता भी नहीं हूं। आप लोग ही पूछते हैं,”

IPL dhoni
Advertisment
Advertisment