नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स। आईपीएल 2025 का 63वा मैच मुम्बई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरु होगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मैच में मुबंई ने दिल्ली को 12 रन से हराया। दिल्ली को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरुरी है। टीम के 12 मैचों में 6 जीत के साथ 13 पॉइंट्स हैं। वहीं, मुंबई के पास 12 मैचों में 14 अंक हैं। मुंबई अगर दिल्ली के खिलाफ मैच हार भी जाती है, तो उसके पास 16 अंकों तक पहुंचने के लिए एक और मौका होगा।
हेड टू हेड में मुम्बई का पलड़ा भारी
हेड टू हेड में मुम्बई का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं। 20 मैच में मुम्बई ने जबकि 16 में दिल्ली ने जीत दर्ज की है। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीम 10 बार खेल चुकी है। इसमे से MI 7 बार और दिल्ली 3 बार जीती हैं।
दोनों टीमों के टॉप स्कोरर
मुम्बई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 510 रन बनाए हैं। बॉलिंग में ट्रेंट बोल्ट 12 मैचों में 18 विकेट ले चुके हैं। मुंबई के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव पर फैंस की नजर रहने वाली है। इन तीनों खिलाड़ियों पर मुंबई की टीम काफी हद तक निर्भर रहती है। वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 11 मैचों में 493 रन बनाए हैं। कुलदीप यादव ने 12 मैच में 12 विकेट लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर दिल्ली के फैंस की उम्मीदें होंगी।
वानखेड़ में बारिश का साया
विगत रात मुम्बई में जमकर बारिश हुई है। ऐसे में आज भी मुम्बई का मौसम खराब हो सकता है। बारिश की 84% आशंका है। तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग- 12
मुंबई इंडियंस : हार्दिक पंड्या (कप्तान) रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अश्विनी कुमार।
दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, समीर रिजवी, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुस्तफिजुर रहमान।