Advertisment

IPL में इन खिलाड़ियों ने लगाए हैं पहली तीन गेंद पर छक्‍के, Dhoni भी हैं इस लिस्‍ट में शामिल

मैच की पहली बॉल पर छक्‍का तो कई खिलाड़ियों ने लगाए हैं। लेकिन लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्‍के इस  फैक्‍ट को और अधिक रोचक बनाता है। IPL में कुछ ही ख‍िलाड़ी हैं जिन्‍होंने पहली तीन गेंदों पर तीन छक्‍के लगाए हैं।

author-image
Suraj Kumar
Dhoni hits three coscutive sixes

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स।

मैच की पहली बॉल पर छक्‍का तो कई खिलाडि़यों ने लगाए हैं। लेकिन लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्‍के इस  फैक्‍ट को और अधिक रोचक बनाता है। आईपीएल में कुछ ही ख‍िलाड़ी हैं जिन्‍होंने  पहली तीन गेंदों पर तीन छक्‍के लगाए हैं। इस सूची में एक और खिलाड़ी हाल ही में शामिल हुआ है। 

पैट कमिंस ने लखनऊ के खिलाफ तीन छक्‍के 

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्‍तान पैट कमिंस ने लखनऊ के खिलाफ मैच में ipl records का ये कारनामा किया था। कमिंस 17वें ओवर में उस समय बल्लेबाज़ी करने आए, जब LSG का स्कोर 157 रन पर सात विकेट था।

pat commins

उन्होंने आते ही शार्दुल ठाकुर की शॉर्ट एंड वाइड गेंद को प्वाइंट के ऊपर से मारा और फिर फ़ुलटॉस गेंद को साइट स्क्रीन के ऊपर से छक्के के लिए पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में आवेश ख़ान पर सीधा छक्का मारा। हालांकि इसकी अगली गेंद पर वह एक गेंद को स्टीयर करने के चक्कर में शॉर्ट थर्डमैन पर आउट हो गए। उन्‍होंने 4 गेंदों में 18 बनाए। 

2024 में धोनी ने लगाए तीन छक्‍के 

साल 2024 में धोनी ने मुम्‍बई इंडियंस के खिलाफ तीन गेंदों पर तीन छक्‍के लगाए थे। उन्‍होंने इस मैच में  कप्‍तान हार्दिक पांड्या को जमकर धुनाई की। पहली ही लेंथ गेंद को लांग ऑफ़ के ऊपर से दे मारा। अगली गेंद फिर से लेंथ पर थी, इस बार धोनी ने लांग ऑन की दिशा ढूंढी और नतीजा वही था। धोनी ने हार्दिक की तीसरी बॉल को डीप स्‍केयर लेग के ऊपर से मैदार से बाहर भेज दिया। 

Advertisment

निकोलस पूरन ने हैदराबाद के खिलाफ खेली शानदार पारी 

2023 में लखनऊ की तरफ से खेलते हुए निकोलस पूरन ने आते ही अभिषेक शर्मा पर स्लॉग स्वीप लगाया और गेंद डीप मिडविकेट पर छक्के के लिए थी। अगली गेंद फ़ुल थी और उन्होंने गेंद को गेंदबाज़ के ऊपर से आधे दर्जन रनों के लिए दे मारा।

Pooran  LSG

ओवर का तीसरा गेंद फिर से फ़ुल था। इस बार पूरन घुटने पर गए और गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से भेज दिया।

सुनील नारायण ने 2021 में आरसीबी के खिलाफ लगाए तीन छक्‍के 

सुनील केकेआर की तरफ से ओपनिंग करते हैं लेकिन इस मैच वे पांचवे नम्‍बर पर बल्‍लेबाजी करने आए। नारायण ने आते ही डैन क्रिस्टन पर लगातार तीन छक्के लगाए। आरसीबी को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। 

Advertisment
ipl records
Advertisment
Advertisment