नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
IPL 2025 में एक बार फिर से गेंद और बल्ले का महायुद्ध देखने को मिलेगा। हर एक बल्लेबाज इसी मंसूबे के साथ मैदान पर उतरेगा कि उसे गेंद दर्शकों के पाले में कैसे भेजना है। आईपीएल का दूसरा नाम सिक्सर प्रीमियर लीग भी हो सकता है। हर सीजन में छक्के के रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। आज हम बताएंगे कि आईपीएल की रिकॉर्ड बुक छक्कों के बारे में क्या कहती है।
साल 2008 से अब तक के छक्कों का रिकॉर्ड
आईपीएल के पहले सीजन में 622 छक्के लगे थे। जो 2024 तक 1260 तक पहुंच गए। इसी बात अंदाजा लगाया जा सकता है कि खिलाडि़यों में छक्कों का क्रेज कितना बढ़ चुका है। ये अब तक किसी भी सीजन में लगे छक्कों से ज्यादा है।
ये खिलाड़ी हैं छक्कों की चोटी पर काबिज
छक्कों की रिकॉर्ड बुक क्रिस गेल के चैप्टर के बिना अधूरा है। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के जड़ने का कारनामे केा अंजाम दिया है। उन्होंने कुल 142 आईपीएल मैच खेले। इस मामले में हमारे भारतीय बैट्समैन भी पीछे नहीं हैं। दूसरे नंबर पर 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने आईपीएल में 257 मैचों में 280 छक्के लगाए हैं। वह मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा हैं। रोहित मुंबई के अलावा डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा रहे। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 252 आईपीएल मैचों में 272 छक्के ठोके हैं। कोहली 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल रहे हैं।
इस टीम ने लगाए हैं सबसे अधिक छक्के
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/12/CVBJmFFMbmU15QxcUDvl.png)
एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाली टीम
SRH ने एक सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। SRH ने इस सीज़न अब तक कुल 146 छक्के लगाए हैं, इससे पहले CSK ने 2018 में कुल 145 छक्के लगाए थे