Advertisment

रिकॉर्ड के माउंट एवरेस्‍ट बने Virat kohli , टी20 में गढ़ा नया कीर्तिमान

सोमवार को आरसीबी और मुम्‍बई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में रिकॉर्ड मास्‍टर विराट कोहली ने एक नया कीर्तिमान गढ़ा है। उन्‍होंने मुम्‍बई इंडियंस के खिलाफ 42 गेंदों में 67 रन की पारी खेलकर नया महारिकॉर्ड बनाया है।

author-image
Suraj Kumar
virat kohli
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स। 

सोमवार को आरसीबी और मुम्‍बई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में रिकॉर्ड मास्‍टर विराट कोहली ने एक नया कीर्तिमान गढ़ा है। वे टी 20 में 13 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 13,000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्‍होंने मुम्‍बई इंडियंस के खिलाफ 42 गेंदों में 67 रन की पारी खेली। विराट कोहली की पारी में 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए। मुम्‍बई इंडियंस ने इस मैच में 12 रनों से जीत दर्ज की।  

403वे टी20 में हासिल किया खास मुकाम 

विराट कोहली के अब 13050 रन हो गए हैं। मैच से पहले उन्होंने 13 हजार रन पूरे करने के लिए 17 रन चाहिए थे। ये कोहली का 403वां टी20 मुकाबला है। विराट ने दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए टी20 गेम खेले हैं। 2024 वर्ल्ड कप के बाद वह अंतर्राष्ट्रीय टी20 फॉर्मेट से सन्यास ले चुके हैं। 

virat kohli rcb

कोई भारतीय नहीं है आस-पास 

विराट कोहली 13 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज हैं। कोई भी भारतीय खिलाड़ी उनके आस- पास भी नजर नहीं आ रहा है। उनके बाद रोहित शर्मा दूसरे नम्‍बर पर हैं। उनके टी20 में  अभी 11851 रन हैं। लेकिन वे भी अन्‍तरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, और वह तो आईपीएल से भी सन्यास ले चुके हैं।

13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पांचवे बल्‍लेबाज 

Advertisment

विराट कोहली 13 हजार रन पूरे रन  करने वाले दुनिया के पांचवे बल्लेबाज हैं। विराट के टी20 रनों की कुल संख्या अब 13,050 हो गई है, जिसमें 9 शतक और 99 अर्धशतक शामिल हैं। इस लिस्‍ट में पहले नम्‍बर क्रिस गेल हैं। जिनके नाम 14562 रन हैं। वह एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 14 हजार रन बनाए हैं। 

Advertisment
Advertisment