Advertisment

Jharkhand News: दो लाख के इनामी नक्सली दुर्गा सिंह समेत तीन गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

झारखंड के गुमला में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पलिस ने 2 लाख के इनामी नक्सली दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी को दो साथियों संग दबोच लिया। हथियारों के जखीरे संग PLFI के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, इलाके में दहशत के खात्मे की उम्मीद जगी है।

author-image
Vibhoo Mishra
arrest
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची, वाईबीएन नेटवर्क। 

झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुमला जिले में पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के दो लाख के इनामी नक्सली दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कामडारा थाना क्षेत्र के मुरुमकेला तेतरटोली में अंजाम दी गई।

कौन है दुर्गा सिंह

गिरफ्तार दुर्गा सिंह झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड नक्सलियों में शामिल था और PLFI के संस्थापक सदस्यों में से एक था। डेढ़ साल पहले संगठन के सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद वह संगठन को लीड कर रहा था। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी और हिंसा समेत 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़े: शेयर बाजार में अपनी सारी जमा-पूंजी गंवाने के बाद JharKhand में young tutor ने फांसी लगाकर जान दी

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

गुमला एसपी शंभु कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI के उग्रवादी किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। इस इनपुट के आधार पर बसिया एसडीपीओ नाजिर अख्तर के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। बुधवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने मुरुमकेला तेतरटोली के पास दो बाइकों पर संदिग्धों को आते देखा। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। एक बाइक पर सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन दूसरी बाइक पर मौजूद तीन नक्सलियों को पुलिस ने धर दबोचा।

Advertisment

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान

दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी - लापुंग थाना क्षेत्र, रांची

राजकुमार सिंह - ओरमांझी थाना क्षेत्र, रांची

कलेश्वर हजाम उर्फ टेम्पू हजाम - जरियागढ़ थाना क्षेत्र, खूंटी

यह भी पढ़े: Encounter Specialist: DSP पीके सिंह की गोली से ढेर हुआ झारखंड का 'डॉन'! जानिए कौन हैं ये

हथियारों का जखीरा बरामद

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और आपत्तिजनक सामग्री मिली है, जिसमें एक रेगुलर डबल बैरल रायफल, एक देशी कट्टा, आठ जिंदा गोलियां, PLFI के तीन पर्चे, एक मोबाइल फोन और एक एक बाइक बरामद की है।

रंगदारी और दहशत फैलाने में था माहिर

दुर्गा सिंह लंबे समय से कारोबारियों और ठेकेदारों से रंगदारी वसूल रहा था। वह इलाके में खौफ का दूसरा नाम बन चुका था। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि PLFI की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा और संगठन की कमर टूटेगी।

Advertisment

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

गुमला पुलिस ने साफ किया है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब फरार नक्सलियों की तलाश में भी जुट गई है। इस सफलता के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं, ताकि नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसी जा सके।

Advertisment
Advertisment