/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/29/1wDuyEMgkrUNwovjwnQy.jpg)
पटना, वाईबीएन नेटवर्क।अगर भी इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरसअल बिहार में असिस्टेंट इंजीनियरों कें पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 1024 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरु हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 मई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी बीपीएससी ने 1024 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियरों की भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। बीपीएससी ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा है कि 1024 असिस्टेंट इंजीनियरों के पद पर भर्ती होनी है जिसमें कई अलग-अलग ब्रांच के इंजीनियरों की आवश्यकता है। इसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल सभी ब्रांचेस के इंजीनियरों की जरूरत है। पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 1024 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2025 से BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई 2025 निर्धारित की गई है।
वैकेंसी डिटेल
सिविल असिस्टेंट इंजीनियर के लिए कुल 984 पद निकाले गए हैं, जिनमें से 324 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
मैकेनिकल असिस्टेंट इंजीनियर के लिए 36 पद, जिनमें 8 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट इंजीनियर की केवल 4 रिक्तियां घोषित की गई हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में रेगुलर फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा: 21 वर्ष (1 अगस्त 2024 के आधार पर)
सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु: 37 वर्ष
ओबीसी/एससी/एसटी और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, जो 40 से 42 वर्ष तक हो सकती है।