Advertisment

Haryana CET Registration 2025: हरियाणा सीईटी के लिए रजिस्‍ट्रेशन हुए शुरु, देखें शेड्यूल

हरियाणा सीईटी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप C और ग्रुप D पदों पर भर्ती के लिए CET 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

author-image
Suraj Kumar
Hariyana CET Ragistration
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क। हरियाणा सीईटी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप C और ग्रुप D पदों पर भर्ती के लिए CET 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 50,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सीईटी के लिए 28 मई से आवेदन शुरु हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथ‍ि 12 जून है। च्छुक उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

50 हजार पदों पर होगी भर्ती 

HSSC CET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप C और ग्रुप D के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा के माध्यम से करीब 50,000 से अधिक पदों पर भर्ती होने की उम्मीद है। वहीं लगभग 31 लाख युवाओं के इस परीक्षा में शामिल होने का अनुमान है।

योग्यता मानदंड: ग्रुप C और D पदों के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

Advertisment

हरियाणा ग्रुप C पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं ग्रुप D पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। सीईटी 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, SC, ST, OBC, अविवाहित महिलाएं, विधवा महिलाएं और भूतपूर्व सैनिकों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले जरूरी दस्तावेजों की सूची अवश्य चेक कर लें।

ये र‍हेगा सिलेबस 

CET 2025 ऑफलाइन मोड में OMR शीट का उपयोग करके आयोजित किया जाएगा। सीईटी क्वेश्चन पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें किसी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। वहीं परीक्षा में सामान्य जागरूकता हरियाणा सामान्य ज्ञान , गणित , रीजनिंग , सामान्य विज्ञान, हिंदी , अंग्रेजी और कंप्यूटर जैसे विषय आएंगे। ग्रुप C मुख्य परीक्षा के लिए, 20% वेटेज हरियाणा GK को, 10% कंप्यूटर को और 70% प्रासंगिक विषय को दिया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि 1 घंटा 45 मिनट होगी। CET स्कोर तीन साल के लिए वैध रहेगा।

Advertisment
Advertisment