Advertisment

UP Police Recruitment 2025: कांस्टेबल और SI के 24,000 से अधिक पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में 24,000 से अधिक पदों पर नई सीधी भर्ती की तैयारी पूरी हो चुकी है। इनमें 19,220 पद कांस्टेबल और 4543 पद उप निरीक्षक (SI) के लिए हैं। भर्ती का विज्ञापन 15 जून 2025 तक जारी होने की संभावना है।

author-image
Suraj Kumar
UP Constable 2025
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन डेस्‍क।उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूपी पुलिस में 60,244 कांस्टेबल पदों की भर्ती प्रक्रिया के बाद अब जल्द ही 24,000 से अधिक पदों पर नई सीधी भर्ती होने जा रही है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं और 15 जून 2025 तक भर्ती का विज्ञापन जारी होने की संभावना है। यह नोटिफिकेशन पहले अप्रैल में आने वाला था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई।

Advertisment

इन पदों पर होगी भर्ती 

डीजीपी मुख्यालय ने बोर्ड को कांस्टेबल के 19,220 और उप निरीक्षक (SI) के 4543 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा है। कांस्टेबल पदों में सिपाही पीएसी के 9837, महिला वाहिनी के 2282, नागरिक पुलिस के 3245, सशस्त्र पुलिस के 2444, विशेष सुरक्षा बल (SSF) के 1341 और घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं। वहीं उप निरीक्षक के कुल 4543 पदों में से 4242 पद नागरिक पुलिस के लिए हैं। इसके अलावा महिला वाहिनी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) में 106, सशस्त्र पुलिस में 135 और SSF में 60 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट

Advertisment

योगी सरकार ने SI पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक बार के लिए अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का फैसला किया है। गृह विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। इससे उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी जो उम्र सीमा पार करने के कगार पर हैं।

अग्निवीरों को मिलेगा 20 फीसदी का आरक्षण

इसके अलावा, पुलिस भर्ती में अब अग्निवीरों को भी 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 3 जून को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। सिपाही, पीएसी, घुड़सवार पुलिस और फायरमैन की भर्तियों में यह आरक्षण लागू होगा। साथ ही, अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में भी तीन साल की छूट दी जाएगी।

Advertisment

युवाओं को अब यूपी पुलिस में नौकरी पाने के लिए एक और बड़ा मौका मिलने जा रहा है। विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी विस्तार से साझा की जाएगी।

Advertisment
Advertisment