/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/15/up-teacher-vacancy-2025-07-15-15-58-55.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य में सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) यानी LT ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7666 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 4860 पद पुरुष शाखा के लिए, 2525 पद महिला शाखा के लिए और 81 पद दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई 2025 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार केवल UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे।
UP LT Grade Teacher Recruitment 2025
— Sarkari Result | SarkariResult.App (Official) (@Sarkari_Result1) July 15, 2025
Apply Online 7466 Posts#Sarkari_Result1#SarkariResult#Sarkariresultapp#Teacherhttps://t.co/JFxEpk7Umhpic.twitter.com/6kQV7Wxguw
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो संबंधित विषय में स्नातक के साथ बीएड की डिग्री अनिवार्य होगी, हालांकि कुछ विषयों में बीएड की अनिवार्यता से छूट दी गई है, जिसका विवरण विस्तृत अधिसूचना में मिलेगा। आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
लम्बे समय के बाद हो रही भर्ती
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि प्रदेश में LT ग्रेड शिक्षक भर्ती करीब 7 साल बाद आयोजित की जा रही है। पिछली बार यह भर्तियां वर्ष 2018 में निकाली गई थीं। चयन प्रक्रिया में इस बार बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों को पहले प्रारंभिक परीक्षा पास करनी होगी, जिसके बाद मुख्य परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले डिटेल्ड नोटिफिकेशन में उपलब्ध रहेगी।