Advertisment

UP Roadways vacancy : UP रोडवेज में  होगी महिलाओं की भर्ती, होम डिस्ट्रिक्ट में होगी नियुक्ति

महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए यूपी सरकार नें एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार यूपी रोडवेज में 5000 महिला कंडक्‍टर की भर्ती करने की तैयारी कर रही है।

author-image
Suraj Kumar
UP roadways
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए यूपी सरकार नें एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार यूपी रोडवेज में 5000 महिला कंडक्‍टर की भर्ती करने की तैयारी कर रही है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के तहत संविदा के आधार पर होगी। इस फैसले से न सिर्फ महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक मिसाल बनेगा। सरकार के इस फैसले से महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। 

ग्रह जिले में मिलेगी नियुक्ति 

महिलाओं की सुवधिा को ध्‍यान में रखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि इन पदों पर नियुक्ति उनके ग्रह जिले में ही की जाएगी। जिससे महिलाओं को दूर नहीं जाना पडे़गा। वे अपने परिवार के साथ भी रह पाएंगी। यह कदम महिलाओं को सुरक्षित माहौल में नौकरी करने का मौका देगा और उनके लिए काम व घर के बीच तालमेल बनाना आसान होगा।

Advertisment

यूपी परिवहन निगम के नियमानुसार मिलेगा वेतन 

इन पदों पर नियुक्‍त कर्मचारियों को यूपी परिवहन निगम के नियमानुसार वेतन मिलेगा। इसके अलावा उन्‍हें जरूरी सविधाएं मुहैया भी कराई जाएंगी। सरकार का मकसद है कि महिलाएं सम्मान और सुरक्षा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें। 

8  अप्रैल से होगी रोजगार मेले की शुरुआत 

Advertisment

सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में रोजगार मेले की शुरुआत की जाएगी। 

08 अप्रैल 2025: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी 
11 अप्रैल 2025: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़ 
15 अप्रैल 2025: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज 
17 अप्रैल 2025: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर

सरकार करेगी पूरी सहायता 

Advertisment

सिलेक्‍शन होने के बाद महिलाओं को काम की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। यह ट्रेनिंग यूपी कौशल विकास मिशन के तहत होगी। अगर कोई खास ट्रेनिंग चाहिए होगी, तो परिवहन निगम उसका इंतजाम करेगा। ट्रेनिंग से संबंधित सभी खर्चे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) द्वारा उठाए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। 

Advertisment
Advertisment