Advertisment

Kanpur News: कोपेस्टेट में होली मेला, रंगों संग भजनों की फुहार में भीगे तन मन

दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में होली मेला धूमधाम से मनाया गया, जहां उद्यमियों और शहरवासियों ने फूलों व हर्बल गुलाल से होली खेली। भजन संध्या और "द राक" बैंड के गीत-संगीत ने समा बांधा। मेले में विभिन्न व्यंजनों के स्टाल भी लगे।

author-image
Vibhoo Mishra
एडिट
मेला
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। 

शहर में होली का उल्लास अभी कम नहीं हुआ है। जगह जगह होली मिलन समारोह हो रहे हैं। शनिवार को दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में होली मेला समारोह हुआ। इसमें उद्यमियों ने जमकर होली खेली। भजन संध्या भी हुई। इसमें गायकों ने भजनों की शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। 

बड़ी संख्या में आए शहर के लोग 

दादा नगर कोपेस्टेट में आयोजित होली मेले में शहर के उद्यमियों के साथ साथ बडी संख्या में व्यवसायी व आम लोग भी पहुंचे। यहां कोपेस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर व भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अजय कपूर ने सभी का चंदन टीका लगाकर स्वागत किया। सभी के साथ फूलों की होली खेली। लोगों ने एक दूसरे को हर्बल गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। 

"द राक'  बैंड ने गीत संगीत से झुमाया 

गीत संगीत व भजन संध्या में गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों एवं गीतों की प्रस्तुति दी। लोगों उसी में खो गए। शहर के प्रतिष्ठित बैण्ड "द राक'  ने शानदार गीत-संगीत प्रस्तुत किए तो युवाओं के साथ साथ बुजुर्ग भी झूमने को मजबूर हो गए। 

मेले में विभिन्न व्यंजनों के स्टाल भी लगे

मेले में विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगे भी लगाए। इसका लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। इस अवसर पर चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि होली एक पवित्र त्योहार है। यह पर्व हमें बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को ग्रहण करने की सीख देता है। पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि यह त्योहार प्रेम, क्षमा और एकता का संदेश देता है। सभी को इस संदेश से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में सद्भाव और सकारात्मकता के मूल्यों का अनुकरण करना चाहिए।

मेले में शामिल हुए ये लोग 

Advertisment

होली मेला में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रमोद जायसवाल, भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित, प्रकाशवीर आर्य, उदयवीर सिंह गौर, इस्टेट के उपाध्यक्ष सुरेश पुरी, हरीश ईसरानी, दिनेश कुशवाहा, आर.पी. सिंह, विशाल खण्डेलवाल, डा. संजय कपूर, कार्तिक कपूर, बलराम नरूला, सी.ए. गोपी अग्रवाल, हरमीत सिंह, नवीन मल्होत्रा, नरेश पंजाबी, पम्मी खन्ना, शिशिर चौरसिया, शिव कुमार प्रजापति, अनूप कुशवाहा, अरुण जैन, अशोक जुनेजा, अवधपाल सिंह, बॉबी कपूर, भीमसेन, प्रणवीर सिंह चंदेल, अंकुर खन्ना सहित सैकड़ों की संख्या में उद्यमी एवं शहर के अन्य गण्यमान्य लोग शामिल हुए। 

Kanpur News kanpur kanpur holi news kanpur holi celebration kanpur ganga mela
Advertisment
Advertisment